न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। इस बार वजह बना है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तारीफ में उनका एक वीडियो संदेश, जो उन्होंने 2 अक्टूबर को RSS की 100वीं वर्षगांठ पर साझा किया था। इस वीडियो में उन्होंने संघ की सराहना करते हुए कहा कि “संघ हमेशा देश के साथ खड़ा रहा है, खासकर संकट और मुश्किल समय में।”
संजय दत्त का यह बयान राजनीतिक गलियारों में भूचाल ले आया है। कांग्रेस पार्टी ने इसे लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने संजय दत्त पर सीधा हमला बोलते हुए कहा:“नायक नहीं, खलनायक है तू। अपने पिता का नालायक है तू।”.
यह भी पढ़े:- विराट-रोहित की वापसी तय, रोहित की कप्तानी पर बड़ा फैसला संभव;AUS दौरे के…
गौरतलब है कि संजय दत्त के पिता सुनील दत्त कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद थे। उनकी बहन प्रिया दत्त भी कांग्रेस से जुड़ी रही हैं। ऐसे में संजय दत्त का RSS को सार्वजनिक रूप से शुभकामनाएं देना कांग्रेस के एक धड़े को रास नहीं आया।
नायक नहीं खलनायक है तू
अपने पिता का नालायक है तू! https://t.co/VJvj32Yb22— Surendra Rajput (@ssrajputINC) October 3, 2025
राजनीतिक बयानबाजी तेज
कांग्रेस का आरोप है कि संजय दत्त अपने पिता की विचारधारा के ठीक उलट चल रहे हैं। सुरेंद्र राजपूत के इस तीखे बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है, जहां यूजर्स की राय बंटी नजर आ रही है — कुछ संजय दत्त के समर्थन में हैं, तो कुछ उनके खिलाफ। अब तक संजय दत्त की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
पिछले विवादों से भी जुड़ा नाम
संजय दत्त का नाम पहले भी कई बार विवादों में आ चुका है। सबसे चर्चित मामला 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट केस का रहा, जिसमें उन्हें TADA के तहत गिरफ्तार किया गया था। हालांकि TADA के आरोप से वह बरी हो गए थे, लेकिन आर्म्स एक्ट के तहत दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें सजा भी भुगतनी पड़ी थी।



