न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सफाईकर्मियों (स्वच्छता मित्रों) को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अब किसी भी सफाईकर्मी का शोषण नहीं होगा और जल्द ही उनके बैंक खातों में 16 से 20 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। यह घोषणा उन्होंने पिपलानी कटरा में आयोजित ‘स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह’ के दौरान की।
वाल्मीकि जयंती और सनातन परंपरा का उल्लेख
मुख्यमंत्री ने कहा,”भगवान वाल्मीकि भारत की ऋषि परंपरा के प्रतीक हैं। वह आदिकवि और रामायण के रचयिता हैं। उन्होंने ही हमारे अंदर भगवान राम के प्रति आस्था का बीजारोपण किया।”
यह भी पढ़े:- 10 साल बाद लिया गया बड़ा फैसला, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदल गया जरूरी
उन्होंने यह भी कहा कि महर्षि वाल्मीकि का योगदान भारतीय संस्कृति में त्रिकालदर्शी ऋषि के रूप में अविस्मरणीय है।
स्वास्थ्य सुरक्षा का वादा
योगी सरकार ने सफाईकर्मियों को जल्द ही आयुष्मान भारत योजना के तहत ₹5 लाख तक की स्वास्थ्य बीमा सुविधा देने की भी घोषणा की है। इससे लाखों कर्मचारियों को गंभीर बीमारियों में राहत मिलेगी।
दीपावली को सामाजिक समरसता से जोड़ने का आह्वान
सीएम योगी ने अपील की कि हर गांव और नगर में दीपावली पर हर सफाईकर्मी के घर मिठाई और दीपक जरूर पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा- “हमें जोड़ना है, तोड़ना नहीं। सपा और कांग्रेस समाज को तोड़ना चाहती हैं, पर हम समरसता से समाज को जोड़ने का काम करेंगे।”



