Wednesday, April 1, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विश्व विजेता खिलाड़ियों पर जमकर बोली, दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्स ने इतने करोड़ में किया रिटेन

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-  ICC महिला वनडे विश्व कप 2025 जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व विजेता खिलाड़ियों की लोकप्रियता महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 की मेगा नीलामी में साफ दिखी। नीलामी में कई फ्रेंचाइजी टीमों ने स्टार खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगाई।
सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रही दीप्ति शर्मा, जिन्हें खरीदने के लिए कई टीमें आमने-सामने आ गईं। हालांकि यूपी वॉरियर्स ने अपने राइट टू मैच (RTM) कार्ड का इस्तेमाल करते हुए उन्हें 3 करोड़ 20 लाख रुपये में वापस अपनी टीम में शामिल कर लिया। नीलामी में वह दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं।

दीप्ति हाल ही में समाप्त हुए विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रही थीं और फाइनल में उनके हरफनमौला प्रदर्शन ने उन्हें नीलामी का सबसे बड़ा आकर्षण बना दिया था।

अन्य विश्व विजेता खिलाड़ियों पर भी जमकर बरसी धनराशि

नीलामी में विश्व कप टीम की अन्य सदस्यों पर फ्रेंचाइजी ने उदारता दिखाई। महत्वपूर्ण सौदे इस प्रकार रहे—

 स्नेह राणा — दिल्ली कैपिटल्स

50 लाख रुपये में खरीदा।

हरलीन देओल — यूपी वॉरियर्स

50 लाख रुपये में टीम में शामिल।

 रेणुका ठाकुर — गुजरात जायंट्स

गेंदबाजी की धाक जमाने वाली रेणुका को 60 लाख रुपये में खरीदा गया।

यह भी पढ़े:- योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई: लखनऊ में एडिशनल कमिश्नर सहित 3 राज्य कर अधिकारी सस्पेंड

 राधा यादव — RCB

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उनके लिए 65 लाख रुपये खर्च किए।

 क्रांति गौड़ — यूपी वॉरियर्स (RTM)

टीम ने 50 लाख रुपये में RTM का उपयोग कर उन्हें वापस लिया।

श्री चरणी — दिल्ली कैपिटल्स

विश्व कप में दमदार प्रदर्शन के बाद नीलामी में लगातार बोली लगती रही और अंत में दिल्ली ने 1.30 करोड़ रुपये में उन्हें टीम से जोड़ा। उनकी बेस प्राइस सिर्फ 30 लाख रुपये थी।

अरुंधति रेड्डी — RCB

उन्हें 75 लाख रुपये में खरीदा गया।

कुछ खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड

विश्व कप विजेता विकेटकीपर उमा छेत्री इस नीलामी में खरीदार नहीं ढूंढ पाईं और अनसोल्ड रहीं। वहीं स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष जैसी टॉप खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजियों द्वारा पहले ही रिटेन की जा चुकी थीं, इसलिए वे नीलामी का हिस्सा नहीं थीं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles