न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-यूपीएससी (UPSC) यानी संघ लोक सेवा आयोग ने 213 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमे लेक्चरर (उर्दू), मेडिकल ऑफिसर, अतिरिक्त सरकारी अधिवक्ता, सहायक विधि सलाहकार, लेखा अधिकारी और असिस्टेंट डायरेक्टर जैसे अहम पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 13 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है जो 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगी | इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र का प्रिंट निकालने की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर 2025 तय की गई है।
इन पदों पर निकली है भर्ती
इस भर्ती अभियान में विभिन्न पदों पर कुल 213 रिक्तियां निकाली गई हैं। इनमें मेडिकल ऑफिसर के 125 पद सबसे अधिक हैं। इसके साथ ही लेक्चरर (उर्दू) के 15 पद, अतिरिक्त सरकारी अधिवक्ता के 5 पद, सहायक विधि सलाहकार के 16 पद, और लेखा अधिकारी के 32 पद शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता सभी पदों के लिए अलग-अलग रखी गई है। कानूनी पदों के लिए आवेदनकर्ता के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से LLB की डिग्री होनी चाहिए। लेक्चरर (उर्दू) के लिए अभ्यर्थी से उर्दू विषय में स्नातकोत्तर और बीएड की मांग की गई है। मेडिकल ऑफिसर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास MBBS की डिग्री होना आवश्यक है। वहीं, अन्य पदों के लिए स्नातक या परास्नातक डिग्री मांगी गई है।
आयु सीमा
उम्र की सीमा भी वर्ग अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष रखी गई है, वहीं ओबीसी उम्मीदवार के लिए 53 वर्ष और एससी/एसटी उम्मीदवार के लिए 55 वर्ष तक रखी गयी हैं। PwBD उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष तय की गई है।
बात करें आवेदन शुल्क की तो सभी सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को 25 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। जबकि महिलाओं, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को किसी प्रकार की फीस नहीं देनी । उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं और वहीं से विस्तृत नोटिफिकेशन भी डाउनलोड किया जा सकता है।



