Wednesday, February 11, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव से तलाक का किया दावा, पोस्ट से मचा हड़कंप

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश की सियासी हलकों में इस समय बड़ी खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव से तलाक लेने का एलान किया है। यह जानकारी प्रतीक ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके साझा की।

इंस्टाग्राम पोस्ट में क्या लिखा?

प्रतीक यादव ने अपने @iamprateekyadav अकाउंट से पोस्ट में लिखा: “मैं अपर्णा को जल्द से जल्द तलाक देने जा रहा हूं। उन्होंने मेरे परिवार के रिश्ते खराब कर दिए। बस मशहूर और असरदार बनना चाहती हैं। मेरी मेंटल हेल्थ इस समय बहुत खराब है, लेकिन उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं बदकिस्मत था कि मेरी शादी उनसे हुई।”

Prateek Yadav announced his divorce from Aparna Yadav wrote this in an Insta post

इस पोस्ट से प्रतीक ने साफ किया कि उनका झुकाव अब तलाक की तरफ है और वे इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहते।

परिवार या आधिकारिक पुष्टि नहीं

हालांकि इस पोस्ट के बाद भी प्रतीक या अपर्णा के परिवार ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। परिवार के करीबी सूत्रों का कहना है कि अपर्णा अभी बाहर हैं, और यह भी संभव है कि किसी ने सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया हो।

सियासी और निजी हलचल

यह मामला न केवल व्यक्तिगत जीवन से जुड़ा है, बल्कि यूपी की सियासत में भी चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि दोनों ही व्यक्तित्व राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़े हैं।

यह भी पढ़े:- ओपी राजभर की ‘पीली सेना’ का विस्तार, प्रशिक्षण से पहले 2,500 से ज्यादा युवाओं को

इस घटना ने उत्तर प्रदेश की सियासी गलियारों में चर्चा का नया मुद्दा खड़ा कर दिया है और यह देखना दिलचस्प होगा कि इस पर परिवार और पार्टी का क्या रुख रहेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles