Saturday, March 14, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP SI Exam Dress Code: यूपी पुलिस एसआई परीक्षा कल से, जानें एंट्री टाइम, ड्रेस कोड और 7 जरूरी नियम

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश में यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा राज्य के सभी 75 जिलों में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने एडमिट कार्ड जारी करने के साथ ही परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

भर्ती बोर्ड के अनुसार परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचना होगा, क्योंकि परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले ही गेट बंद कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ लाना अनिवार्य है।

दोनों दिन परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी—

  • पहली शिफ्ट: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से यूपी पुलिस में 4543 सब इंस्पेक्टर पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए 15,75,760 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जिनमें 11,66,386 पुरुष और 4,09,374 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।

यूपी पुलिस एसआई परीक्षा के 7 अहम नियम

1. ड्रेस कोड

भर्ती बोर्ड ने ड्रेस कोड को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। अभ्यर्थियों को चप्पल या सैंडल पहनकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि सुरक्षा जांच में समय न लगे।
इसके अलावा घड़ी, ज्वैलरी, काला चश्मा और टोपी पहनकर आने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों को अंगूठी, ब्रेसलेट, बाली या अन्य आभूषण घर पर ही छोड़कर आने होंगे।

2. समय से पहले पहुंचें

अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों के अनुसार परीक्षा शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।

3. जरूरी दस्तावेज और पेन

उम्मीदवारों को अपने साथ एडमिट कार्ड और वैध फोटो आईडी (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट) लाना अनिवार्य होगा। साथ ही परीक्षा के लिए काला या नीला बॉल प्वाइंट पेन भी साथ रखना होगा।

4. 30 मिनट पहले बंद होगा गेट

परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा।

  • सुबह की शिफ्ट के लिए गेट 9:30 बजे बंद होगा।
  • दोपहर की शिफ्ट के लिए गेट 2:30 बजे बंद हो जाएगा।

5. आधार सत्यापन वाले अभ्यर्थियों के लिए अलग निर्देश

जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन के दौरान आधार नंबर से पंजीकरण नहीं किया है या जिनका आधार नंबर मिसमैच पाया गया है, उन्हें परीक्षा से ढाई घंटे पहले केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।
उन्हें अपना अपडेटेड और अनलॉक्ड आधार कार्ड साथ लाना जरूरी होगा।

6. ये चीजें परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित

परीक्षा केंद्र में कई वस्तुओं को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। इनमें मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, पर्स, बैग, कागज, किताबें, नोट्स, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, खाने का सामान, सिगरेट, लाइटर और माचिस शामिल हैं। यदि किसी अभ्यर्थी के पास ये सामान पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

7. प्रश्नपत्र से जुड़ी जानकारी साझा करना अपराध

भर्ती बोर्ड ने चेतावनी दी है कि परीक्षा से संबंधित प्रश्नपत्र या किसी भी सामग्री को साझा करना या उस पर सोशल मीडिया पर चर्चा करना कानूनन अपराध माना जाएगा।
ऐसा करने वालों के खिलाफ उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम-2024 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जेल भी हो सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles