Wednesday, February 11, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मंत्री रघुराज सिंह ने सलमान खान पर दिया विवादित बयान, बाद में कहा गलती से नाम लिया

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह गुरुवार को एक विवादित बयान के कारण सुर्खियों में आ गए। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को कथित रूप से देशद्रोही कहा और दावा किया कि सलमान को पाकिस्तान से ज्यादा प्यार है। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर ऐसा है तो सलमान पाकिस्तान चले जाएं और उनका फंसाना चाहिए।

मंत्री ने लोगों से अपील की कि वे सलमान की फ़िल्में देखने से परहेज़ करें। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और जमकर चर्चा का विषय बना।

हालांकि, बाद में रघुराज सिंह ने बयान को पलटा और कहा कि वे वास्तव में शाहरुख खान के बारे में बात कर रहे थे और गलती से सलमान का नाम ले लिया। उन्होंने यह भी कहा कि सलमान खान अच्छे अभिनेता हैं।

यह भी पढ़े:मायावती ने कांग्रेस के लिए खोला बसपा का गेट, यूपी और देश में फिलहाल कोई 

रघुराज सिंह ने आरोप लगाया कि सलमान खान भारत के हिंदुओं को आकर्षित कर पैसे कमाते हैं और पाकिस्तान तथा बांग्लादेश के मुस्लिमों का समर्थन करते हैं। इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बहस तेज हो गई।

राजनीतिक प्रतिक्रिया:
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस विवाद पर भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि कहीं ऐसा न हो यह बयान दिल्ली तक पहुंच जाए और मंत्री की राजनीतिक डोर कट जाए।

यह पहला मौका नहीं है जब ठाकुर रघुराज सिंह विवादित बयानों में घिरे हों। इससे पहले उन्होंने मुसलमानों को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिस पर भी बहस हुई थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles