लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फैसले के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ASP), सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) और सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अचानक हुए इस बदलाव से पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।
किन अधिकारियों का हुआ तबादला?
- सहारनपुर ग्रामीण ASP सागर जैन → DCP, प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट
- गोंडा पूर्वी ASP मनोज कुमार रावत → ASP दक्षिणी, संभल
- मेरठ ASP आयुष विक्रम सिंह → ASP नगर, बहराइच
- सीतापुर ASP विनायक गोपाल भोसले → ASP नगर, मेरठ
- मेरठ ASP अंतरिक्ष जैन → ASP ग्रामीण, बुलंदशहर
- संभल ASP आलोक कुमार → ASP नगर पूर्वी, प्रतापगढ़
- अलीगढ़ ASP मयंक पाठक → ASP ग्रामीण, सहारनपुर
- ACP, गाजियाबाद लिपि नागयाच → ADCP, वाराणसी
- ACP, नोएडा ट्विंकल जैन → ADCP, लखनऊ
- ACP, प्रयागराज राजकुमार मीणा → ASP (नक्सल), मिर्जापुर
- ACP, लखनऊ ऋषभ रुनवाल → ASP (नक्सल), सोनभद्र
- ACP, वाराणसी डॉ. ईशान सोनी → ASP, जालौन.



एक दिन पहले IAS तबादले भी
इससे पहले भी सरकार ने 5 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे।
- गुंजन द्विवेदी → मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)
- रत्नेश सिंह → अपर निदेशक, प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी
- अशोक कुमार → विशेष सचिव (सिंचाई व कारागार)
- गिरिजेश कुमार त्यागी → सचिव, लोक सेवा आयोग
- अनीता वर्मा सिंह → विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग

लगातार हो रहे प्रशासनिक फेरबदल को आगामी योजनाओं और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। सरकार का उद्देश्य जिलों में बेहतर प्रशासनिक नियंत्रण और कार्यक्षमता बढ़ाना माना जा रहा है।



