न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने नए साल से ठीक पहले पुलिस अधिकारियों को बड़ी सौगात दी है। साल के अंतिम दिन राज्य सरकार ने तीन आईजी समेत कुल 50 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति देने का आदेश जारी किया है। इस फैसले को पुलिस महकमे में न्यू ईयर गिफ्ट के तौर पर देखा जा रहा है।
सरकार के आदेश के मुताबिक 2001 बैच के तीन आईपीएस अधिकारी—तरुण गाबा, आशुतोष कुमार और प्रवीण कुमार को आईजी से अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के पद पर प्रोन्नत किया गया है।
इसके अलावा 2008 बैच के छह आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी से आईजी के पद पर पदोन्नति दी गई है। इन अधिकारियों में किरण एस, आनंद सुरेशराव कुलकर्णी, एन. कालांची, अमित वर्मा, राजीव मल्होत्रा और डॉ. अखिलेश कुमार निगम शामिल हैं।
वहीं 2012 बैच के 13 आईपीएस अधिकारियों को एसपी से डीआईजी के पद पर प्रोन्नति प्रदान की गई है। इस सूची में विजय ढुल, घुले सुशील चंद्रभान, आशीष तिवारी, सचींद्र पटेल, विपिन टाडा, प्रताप गोपेंद्र यादव, अभिषेक यादव, संकल्प शर्मा, सोमेन वर्मा, यमुना प्रसाद, संतोष कुमार मिश्रा, हेमराज मीणा और राजकरन नैय्यर के नाम शामिल हैं।
यह भी पढ़े:- नए साल से कई ट्रेनों की बदली समय-सारिणी, 1 जनवरी से लागू होंगे बदलाव, अधिकतर
इसके साथ ही 2013 बैच के 28 आईपीएस अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड दिया गया है। इनमें अनुराग आर्य, डॉ. अभिषेक महाजन, आशीष श्रीवास्तव, ख्याति गर्ग, डॉ. गौरव ग्रोवर, आकाश तोमर, डॉ. सतीश कुमार, यशवीर सिंह, सिद्धार्थ शंकर मीणा, गणेश प्रसाद साहा, कुंवर अनुपम सिंह, डॉ. अनिल कुमार पांडेय, डॉ. देवेश कुमार पांडेय, सुशील कुमार शुक्ला, नरेंद्र कुमार सिंह, नित्यानंद राय, श्याम नारायण सिंह, डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह, कमलेश कुमार दीक्षित, उदय शंकर सिंह, राजेश द्विवेदी, राजेश कुमार श्रीवास्तव, जय प्रकाश सिंह, दिनेश त्रिपाठी, त्रिभुवन सिंह, राम सेवक गौतम और अजीत कुमार सिन्हा के नाम शामिल हैं।
बताया गया है कि दो दिन पहले विभागीय प्रोन्नति समिति (DPC) की बैठक में इन पदोन्नतियों को मंजूरी दी गई थी, जिसके बाद बुधवार को सभी अधिकारियों के प्रमोशन आदेश औपचारिक रूप से जारी कर दिए गए।
इस फैसले से प्रदेश पुलिस सेवा में कार्यरत अधिकारियों का मनोबल बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।



