न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने UP Home Guard Bharti 2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती में कुल 45,000 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। बोर्ड ने आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) को अनिवार्य कर दिया है। यानी, अभ्यर्थियों को सबसे पहले यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट — uppbpb.gov.in — पर OTR पूरा करना होगा। बोर्ड ने कहा है कि “जो उम्मीदवार पहले किसी अन्य भर्ती के लिए OTR कर चुके हैं, उन्हें दोबारा करने की आवश्यकता नहीं है।”
क्या कहा गया नए नोटिस में?
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने अपने नोटिस में लिखा है —“अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट apply.uppprb.in या uppprb.in पर जाकर आवश्यक जानकारी भरकर OTR प्रक्रिया पूरी करें ताकि भविष्य में आवेदन करने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।”
यूपी होमगार्ड भर्ती ओटीआर लिंक ( UP Home Guard OTR Link )
साथ ही बोर्ड ने FAQ और वीडियो लिंक भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराए हैं ताकि अभ्यर्थियों को OTR करने में आसानी हो।
OTR रजिस्ट्रेशन के जरूरी नियम
प्रत्येक उम्मीदवार को एक यूनिक ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से पंजीकरण करना होगा। रजिस्ट्रेशन आधार, डिजिलॉकर, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन या पासपोर्ट से किया जा सकता है। केवल 10वीं कक्षा का प्रमाणपत्र OTR में मान्य होगा। नाम, जन्मतिथि और लिंग की जानकारी 10वीं की मार्कशीट से पूरी तरह मेल खानी चाहिए। यदि डिजिलॉकर से डिटेल्स न मिलें तो उम्मीदवार स्वयं डिटेल दर्ज कर सकते हैं।
यह भी पढ़े:- उद्यमियों को मिलेगी राहत, कारावास की सजा खत्म -योगी सरकार ने
OTR सिस्टम के फायदे
- बार-बार जानकारी भरने की जरूरत नहीं।
- भविष्य की भर्तियों में आवेदन आसान।
- डिजिटल डाटा सुरक्षित रहेगा।
- डुप्लिकेट आवेदन पर रोक।
भर्ती प्रक्रिया (UP Home Guard Recruitment Process)
- आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होगा।
- सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
- फिर होगी शारीरिक मानक (PST), दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)।
- अंत में अंतिम चयन सूची (Final Merit List) जारी की जाएगी।
महत्वपूर्ण जानकारी
- कुल पद: 45,000
- आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष
- शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 10वीं पास
- पंजीकरण शुरू: 1 जुलाई से
- जिलेवार रिक्तियां: स्थानीय निवासियों के लिए
- अधिक जानकारी: uppbpb.gov.in पर जल्द जारी होगी
फिजिकल टेस्ट (Physical Test Details)
| अभ्यर्थी | दौड़ की दूरी | समय सीमा |
|---|---|---|
| पुरुष | 4.8 KM | 25 मिनट |
| महिला | 2.4 KM | 14 मिनट |
शारीरिक मापदंड (Physical Standard)
- पुरुष ऊँचाई: 168 सेमी
- महिला ऊँचाई: 152 सेमी
- पुरुष सीना: बिना फुलाए 79 सेमी, फुलाकर 84 सेमी
- महिला वजन: न्यूनतम 40 किग्रा
प्राथमिकता और अतिरिक्त अंक (Preference Marks)
| पात्रता | अतिरिक्त अंक |
|---|---|
| NCC ‘C’ प्रमाणपत्र धारक | +3 अंक |
| NCC ‘B’ प्रमाणपत्र धारक | +2 अंक |
| NCC ‘A’ प्रमाणपत्र धारक | +1 अंक |
| भारत स्काउट & गाइड प्रमाणपत्र | +1 अंक |
| आपदा मित्र प्रशिक्षण प्रमाणपत्र | +3 अंक |
| वैध चारपहिया ड्राइविंग लाइसेंस | +1 अंक |
यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान हों, तो अधिक आयु वाले को वरीयता दी जाएगी। अगर फिर भी समान रहे, तो हाईस्कूल प्रमाणपत्र के नाम के अंग्रेजी क्रम (Alphabetical Order) के आधार पर चयन किया जाएगा। कोई वेटिंग लिस्ट जारी नहीं होगी।



