न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध बिक्री, भंडारण और तस्करी के मामले में बड़ा कदम उठाते हुए तीन सदस्यीय SIT गठित कर दी है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार आईजी लॉ एंड ऑर्डर एल.आर. कुमार को SIT का अध्यक्ष बनाया गया है।
SIT के सदस्य
आईजी लॉ एंड ऑर्डर – एल.आर. कुमार (अध्यक्ष), SSP STF – सुशील धूले चंद्रभान (सदस्य), FSDA अधिकारी – अखिलेश कुमार जैन (सदस्य) सरकार ने निर्देश दिए हैं कि एक महीने के भीतर रिपोर्ट शासन को सौंपी जाए।
सरकार का कड़ा रुख
गृह सचिव मोहित गुप्ता ने बताया कि कोडीन सिरप के अवैध नेटवर्क को खत्म करने के लिए यह विशेष जांच दल बनाया गया है। कोडीन मिश्रित कफ सिरप की बिक्री और तस्करी को लेकर कई जिलों में एफआईआर दर्ज की गई हैं और जांच चल रही है।
यह भी पढ़े:- SSC GD Constable Recruitment 2025: 25,487 पदों पर भर्ती, आवेदन से
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पूरे मामले को “बेहद गंभीर” बताते हुए तत्काल SIT गठन का आदेश दिया था।
SIT करेगी ये मुख्य काम
प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद के अनुसार-सभी जिलों में चल रही जांचों की नियमित समीक्षा, गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के हर सुराग की जांच, अवैध कारोबार से जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच, अंतर्जनपदीय और अंतर-विभागीय आपराधिक नेटवर्क पर कार्रवाई|
सरकार का कहना है कि हाल के दिनों में कोडीन सिरप की अवैध बिक्री व तस्करी से जुड़े संगठित गिरोह सामने आए हैं, जिन्हें जड़ से खत्म करने के लिए यह कदम उठाया गया है।



