Aaj Ka Rashifal 5 July 2025: ग्रहों की स्थिति: शुक्र वृषभ राशि में, सूर्य और गुरु मिथुन राशि में, बुध कर्क राशि में, मंगल व केतु सिंह राशि में, चंद्रमा तुला राशि में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। ऐसे योग में आज का दिन कई राशियों के लिए विशेष उपलब्धियां लेकर आ सकता है। जानें सभी राशियों का असर।
मेष राशि (Aries)
आज जीवन में सुख और संतुलन बना रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और करियर से जुड़ी नई सफलताएं मिल सकती हैं। प्रेम और संतान पक्ष भी मजबूत स्थिति में रहेंगे।
शुभ उपाय: मां काली को प्रणाम करें।
लकी टिप: लाल वस्त्र पहनना लाभदायक रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus)
आज शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक मामलों में लाभ संभव है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: सफेद
उपाय: बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
मिथुन राशि (Gemini)
छात्रों के लिए आज का दिन बेहद लाभकारी है। भावुक निर्णयों से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और प्रेम संबंध भी मधुर बने रहेंगे।
शुभ उपाय: काली मां को प्रणाम करें।
कर्क राशि (Cancer)
भूमि या संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा सौदा हो सकता है। पारिवारिक समारोह के संकेत हैं, लेकिन घरेलू कलह से बचें।
लकी कलर: लाल
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि (Leo)
आज आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। प्रोफेशन में उन्नति के योग हैं। पराक्रम से सफलता मिलेगी।
उपाय: मां काली को नमन करें।
कन्या राशि (Virgo)
धन लाभ के योग हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। वाणी पर संयम जरूरी है।
शुभ रंग: हरा
उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।
तुला राशि (Libra)
व्यक्तित्व में आकर्षण बना रहेगा। जरूरी चीजों की उपलब्धता होगी। प्रेम व व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
उपाय: शनि देव को प्रणाम करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज खर्च अधिक रहेगा और मन व्याकुल हो सकता है। मानसिक तनाव से बचें। प्रेम और व्यापार पक्ष ठीक रहेगा।
शुभ रंग: पीला
उपाय: पीली वस्तु साथ रखें।
धनु राशि (Sagittarius)
रुके हुए धन की प्राप्ति के योग हैं। यात्रा लाभकारी हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर नई राहें खुलेंगी।
उपाय: मां काली को प्रणाम करें।
मकर राशि (Capricorn)
कानूनी मामलों में जीत मिलेगी। बिजनेस में ग्रोथ के संकेत हैं। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
उपाय: काली जी को नमन करें।
कुंभ राशि (Aquarius)
भाग्य का साथ मिलेगा। रोजगार में तरक्की के पूरे योग हैं। अटके काम पूरे होंगे।
शुभ वस्तु: सफेद रंग साथ रखें।
मीन राशि (Pisces)
दुर्घटना की आशंका है, सतर्क रहें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में टकराव संभव है।
उपाय: मां काली को सफेद वस्तु अर्पित करें।



