Tuesday, March 31, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Aaj Ka Rashifal 23 July 2025: सिंह समेत इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, सावन शिवरात्रि पर मिलेगी विशेष सौगात

Aaj Ka Rashifal 23 July 2025: 23 जुलाई 2025 का दिन ग्रहों की विशेष स्थिति और सावन शिवरात्रि के पावन अवसर के कारण विशेष महत्व रखता है। आज के दिन सिंह, वृषभ, मिथुन, धनु, और कन्या राशि वालों को विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं किस राशि का दिन कैसा रहेगा और कौन सी वस्तु पास रखना होगा शुभ।

सावन शिवरात्रि का संयोग:

आज की तिथि खास है क्योंकि सावन माह की शिवरात्रि मनाई जा रही है। यह दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन व्रत-पूजन करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

मेष राशि:

आज पराक्रम और आत्मबल में वृद्धि होगी। भाइयों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। व्यापारिक लाभ मिलेगा और स्वास्थ्य में सुधार रहेगा।
शुभ उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि:

धन लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक वृद्धि और आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य और व्यापार दोनों ही उत्तम रहेंगे।
शुभ उपाय: पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि:

ऊर्जा और तेज में वृद्धि होगी। नेतृत्व क्षमता निखरेगी। व्यापार, प्रेम और संतान से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा।
शुभ उपाय: मां काली को प्रणाम करें।

कर्क राशि:

ऊर्जा में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। हालांकि प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा। शुभ कार्यों पर खर्च बढ़ेगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक है।
शुभ उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

सिंह राशि:

शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। यात्रा के योग हैं। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होगा। स्वास्थ्य और व्यापार के लिए भी दिन उत्तम है।
शुभ उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि:

कोर्ट-कचहरी में जीत के संकेत हैं। व्यापार में नई ऊंचाई प्राप्त होगी। राजनीतिक लाभ भी संभव है।
शुभ उपाय: भगवान विष्णु का स्मरण करें।

तुला राशि:

रुके हुए काम पूरे होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी। प्रेम और व्यापार में संतुलन बना रहेगा।
शुभ उपाय: पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि:

थोड़ी सतर्कता बरतने की ज़रूरत है। चोट या परेशानी का योग है। स्वास्थ्य और प्रेम में मध्यम स्थिति रहेगी।
शुभ उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि:

विवाह और प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। व्यापार और संतान के लिए दिन अत्यंत शुभ है।
शुभ उपाय: हरी वस्तु का दान करें।

मकर राशि:

शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। व्यापार में सफलता के संकेत हैं।
शुभ उपाय: पीली वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि:

विद्यार्थियों, रचनात्मक लेखकों, कवियों और कलाकारों के लिए समय अनुकूल है। प्रेम और संतान पक्ष भी मजबूत रहेगा।
शुभ उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि:

घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के योग हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
शुभ उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles