न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बाजार में तेजी के बीच SAMHI Hotels के शेयरों ने गुरुवार को मजबूत उछाल दर्ज किया। सप्ताह के चौथे दिन शेयर में करीब 7% की तेज खरीदारी देखने को मिली। कारोबार के अंत में स्टॉक 6.43% उछलकर 192.85 रुपये पर बंद हुआ।
हालांकि, कंपनी का शेयर अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 254.60 रुपये से अब भी 30% से ज्यादा नीचे कारोबार कर रहा है। इसके बावजूद ब्रोकरेज फर्मों का मानना है कि मौजूदा स्तरों पर यह स्टॉक आकर्षक वैल्यूएशन पर उपलब्ध है।
YES Securities का बड़ा दावा—300 रुपये तक जा सकता है शेयर
ब्रोकरेज फर्म YES सिक्योरिटीज ने SAMHI Hotels पर सकारात्मक रुख बनाए रखा है। फर्म के विश्लेषकों का कहना है कि कंपनी वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में मजबूत प्रदर्शन करने की स्थिति में है।
YES सिक्योरिटीज के मुताबिक-SAMHI का पोर्टफोलियो प्रीमियम सेगमेंट की ओर शिफ्ट हो रहा है कंपनी का नेट डेब्ट/EBITDA लगातार घट रहा है, जिससे बैलेंस शीट मजबूत हो रही है| घरेलू यात्रा में बढ़ोतरी, विदेशी पर्यटकों की वापसी नॉन-मेट्रो शहरों में कारोबारी विस्तार ये सभी फैक्टर कंपनी के लिए बड़े ट्रिगर साबित हो सकते हैं।
ब्रोकरेज का अनुमान:
- राजस्व CAGR: 13% (FY25–FY28)
- EBITDA CAGR: 17%
- PAT CAGR: 54%
YES सिक्योरिटीज ने शेयर का टारगेट प्राइस 300 रुपये तय किया है, जो मौजूदा भाव से करीब 65% की संभावित तेजी दिखाता है।
यह भी पढ़े:- विश्व विजेता खिलाड़ियों पर जमकर बोली, दीप्ति शर्मा को यूपी
शेयरखान भी बुलिश
दूसरी ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने भी SAMHI Hotels पर सकारात्मक रेटिंग दी है और शेयर के लिए 247 रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया है।
कब हुई थी कंपनी की लिस्टिंग?
SAMHI Hotels ने सितंबर 2023 में शेयर बाजार में लिस्टिंग की थी। कंपनी का पोर्टफोलियो इंडिया के प्रमुख होटल ब्रांडों के साथ जुड़ा है, जिसमें शामिल हैं—Renaissance, Sheraton, Hyatt Regency, Fairfield by Marriott, Holiday Inn Express, कंपनी अपस्केल, अपर-अपस्केल और मिड-स्केल कैटेगरी के प्रॉपर्टी सेगमेंट में काम करती है।



