लाइफस्टाइल/सर्वोदय न्यूज: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी और बिगड़ती जीवनशैली ने युवाओं को तेजी से बीमारियों की ओर धकेल दिया है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि गलत आदतें युवाओं के रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर सीधा असर डाल रही हैं, जिससे इरेक्टाइल डिसफंक्शन (नामर्दी) जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।
खराब खानपान, नींद की कमी, तनाव और नशे की लत जैसे कारणों से टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर गिरता है, जो पुरुषों की यौन शक्ति के लिए बेहद अहम है। अगर समय रहते इन आदतों को नहीं सुधारा गया, तो युवाओं को आगे चलकर गंभीर पछतावा हो सकता है।
जानिए वो 5 आदतें जो मर्दानगी को कर रही हैं कमजोर
1. फास्ट फूड और जंक फूड की लत
बर्गर, पिज़्ज़ा, और डीप फ्राइड फूड्स में मौजूद ट्रांस फैट शरीर में चर्बी जमा करता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है और यौन क्षमता पर असर पड़ता है।
2. एक्सरसाइज की कमी
फिजिकल एक्टिविटी ना करना शरीर को सुस्त बना देता है। इससे मोटापा बढ़ता है, और मोटापा सीधे तौर पर टेस्टोस्टेरोन को कम करता है।
3. नींद पूरी न लेना
रातभर जागना, मोबाइल चलाना या देर रात तक काम करने से बायोलॉजिकल क्लॉक बिगड़ जाती है। यह टेस्टोस्टेरोन लेवल को प्रभावित करता है, जिससे यौन क्षमता घट सकती है।
4. तनाव और मानसिक दबाव
नौकरी का प्रेशर, पढ़ाई की टेंशन और व्यक्तिगत समस्याएं यौन इच्छाओं को दबा देती हैं। तनावग्रस्त दिमाग से शरीर की प्रतिक्रिया कमजोर हो जाती है, जिससे नामर्दी की संभावना बढ़ जाती है।
5. नशे की लत (स्मोकिंग, शराब)
सिगरेट, शराब और अन्य नशे की चीजें न केवल लीवर को नुकसान पहुंचाती हैं बल्कि ब्लड फ्लो और हार्मोनल संतुलन को भी बिगाड़ देती हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह
- हर दिन कम से कम 30 मिनट की एक्सरसाइज करें।
- नींद का समय तय रखें और 7–8 घंटे की नींद जरूर लें।
- हाइड्रेशन का ध्यान रखें और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं।
- मानसिक तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन करें।
- नियमित मेडिकल चेकअप कराते रहें।



