Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘फौजी’ फिल्म में मचने वाला है जबरदस्त भौकाल,प्रभास और सनी देओल एक साथ मचाएंगे भौकाल!

सर्वोदय/ मनोरंजन:— सुपरस्टार प्रभास इस वक्त अपने करियर के सबसे एक्साइटिंग फेज में हैं। बैक टू बैक बिग बजट फिल्मों की लाइन में अब एक और मेगा प्रोजेक्ट जुड़ गया है — ‘फौजी’, जिसमें उनके साथ सनी देओल की एंट्री की चर्चाएं जोरों पर हैं! अगर ये खबर सच होती है, तो दर्शकों को एक धमाकेदार जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी।

‘फौजी’ में दमदार रोल में दिखेंगे प्रभास

इस समय प्रभास डायरेक्टर हनु राघवपुडी की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग में बिज़ी हैं। यह फिल्म एक सैनिक की कहानी पर आधारित है और इसे मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभास इसमें एक पावरफुल आर्मी ऑफिसर का रोल निभा रहे हैं।

600 करोड़ का मेगा बजट!

तेलुगु मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘फौजी’ को 600 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड बजट में तैयार किया जा रहा है। यह आंकड़ा ‘पुष्पा 2’ के बजट से भी बड़ा है। प्रोड्यूसर्स इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद कॉन्फिडेंट हैं और डायरेक्टर हनु राघवपुडी को फुल क्रिएटिव फ्रीडम दी गई है।

रामोजी फिल्म सिटी में चल रही है शूटिंग

फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग रामोजी फिल्म सिटी में एक भव्य और रियलिस्टिक सेट पर की जा रही है। टीम पूरी रफ्तार से फिल्म की मेकिंग में जुटी है ताकि 2026 में इसे रिलीज किया जा सके।

दिशा पटानी और इमानवी इस्माइल की कास्टिंग की चर्चा

फिल्म की फीमेल लीड को लेकर भी खूब चर्चाएं चल रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स दिशा पटानी को फिर से प्रभास के साथ कास्ट करना चाहते हैं। हालांकि, पहले ही इमानवी इस्माइल की फिल्म में एंट्री हो चुकी है। यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर फाइनल कास्ट में कौन सी एक्ट्रेस बाजी मारती है।

सनी देओल की एंट्री से बढ़ेगा धमाका?

अब सबसे बड़ी चर्चा ये है कि इस फिल्म में सनी देओल भी नजर आ सकते हैं! माना जा रहा है कि उनका रोल फिल्म के सेकंड हाफ में होगा और काफी अहम होगा। हालांकि, जब उनसे इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने ना तो इनकार किया और ना ही कन्फर्म — जिससे चर्चाएं और भी तेज हो गई हैं।

अनुपम खेर की भी होगी दमदार मौजूदगी

फिल्म में अनुपम खेर भी एक प्रमुख किरदार में नजर आएंगे। उनकी एंट्री काफी स्टाइलिश और अहम बताई जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles