Thursday, March 26, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IAS अफसर ने वकीलों से मांगी माफी, तहसील में कान पकड़कर लगाई उठक-बैठक…

शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश। पुवायां तहसील में SDM पद पर ज्वाइन करने पहुंचे 2022 बैच के IAS अधिकारी रिंकू सिंह राही को पहले ही दिन विवाद का सामना करना पड़ा। तहसील परिसर में एक वकील के मुंशी को गंदगी फैलाने पर उठक-बैठक लगाने की सजा देना उन्हें भारी पड़ गया।

निरीक्षण के दौरान SDM ने देखा कि एक मुंशी शौचालय के बाहर ही गंदगी कर रहा था। विरोध जताने पर मुंशी ने बेहिचक जवाब दिया कि वह वहीं टॉयलेट करेगा। इसके बाद SDM ने मौके पर ही उसे उठक-बैठक लगवाई।

इस घटना से वकीलों ने नाराज होकर धरना शुरू कर दिया और SDM के खिलाफ विरोध जताया। मामले को शांत करने के लिए रिंकू सिंह राही खुद वकीलों के पास पहुंचे और जब उनसे कहा गया कि यदि गलती है तो आप भी उठक-बैठक लगाएं — तो उन्होंने सार्वजनिक रूप से पांच बार कान पकड़कर उठक-बैठक लगाई और माफी मांगी। इसके बाद धरना समाप्त हो गया।

SDM रिंकू सिंह राही ने मीडिया से बातचीत में कहा, “गलती कोई भी करे, तो गलती तो गलती होती है। मैं खुद भी गलती करता हूं तो माफ़ी मांगना मेरा कर्तव्य है।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles