Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुलिस सिपाही और संविदा कर्मी का छुपा इश्क़ आया सामने, शादीशुदा प्रेमी की पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा,

हापुड़/सर्वोय:— उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस विभाग में तैनात महिला हेड कांस्टेबल और बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी के बीच चल रहे प्रेम संबंधों ने नया मोड़ ले लिया है। इस मामले में प्रेमी की नवविवाहिता पत्नी ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ने के बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए हैं।

किराएदार से शुरू हुआ रिश्ता, मंदिर में रचाई दूसरी शादी

मिली जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल निर्मला कुछ महीने पहले तक नवीन नामक युवक के घर किराए पर रहती थीं। इसी दौरान दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्रेम संबंधों में बदल गया। हालांकि बात आगे बढ़ने से पहले ही निर्मला ने मकान बदल दिया।

बताया जा रहा है कि इसी साल 16 फरवरी को नवीन की शादी नेहा नाम की युवती से हुई थी। मगर शादी के बाद भी नवीन अक्सर घर से गायब रहने लगा, जिससे नेहा को संदेह हुआ। नेहा ने पति का पीछा करना शुरू किया और आखिरकार तीन दिन पहले उसने नवीन को निर्मला के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ लिया।

थाने में हुआ खुलासा: मंदिर में कर चुके हैं शादी

जब मामला पुलिस स्टेशन पहुंचा, तो एक बड़ा खुलासा हुआ। निर्मला ने पुलिस को बताया कि मार्च 2025 में वह नवीन से मंदिर में शादी कर चुकी है। यह जानकारी नेहा और उसके परिवार के लिए बेहद चौंकाने वाली थी।

गौर करने वाली बात यह है कि निर्मला पहले से शादीशुदा हैं और उनके पति किसान हैं। साथ ही उनके तीन बच्चे भी हैं। इस रिश्ते की जानकारी सार्वजनिक होने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई है।

नेहा ने कराया मुकदमा दर्ज, प्रेमी जोड़ा फरार

नवीन की पत्नी नेहा की शिकायत पर पुलिस ने निर्मला और नवीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

पुलिस पर उठ रहे सवाल

इस पूरे प्रकरण के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस महकमे में भी चर्चा है कि एक जिम्मेदार पद पर कार्यरत पुलिस अधिकारी द्वारा इस तरह का आचरण विभाग की छवि पर सवाल खड़े करता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी भी इस पर नजर बनाए हुए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles