न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-बिहार में चुनावी माहौल गरमाता जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने एक बार फिर सरकार पर जोरदार हमला बोला है, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी बात कविता के जरिए रखी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट की गई इस कविता में तेजस्वी ने बिहार की बदहाली, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलताओं को निशाने पर लिया।
बिहार की धरती…दुख में है डूबी
गाँव की गलियों में अंधेरी है झूली।
सड़कें टूटीं, धंधा है मंदा
रोज़गार का सपना है अंधा।रेलें लेट, किसान परेशान,
युवाओं का टूटा है अरमान।
कुर्सी कुमार बैठे बस कुर्सी सँभाले
जनता के लिए बस बातें बना लें।पर एक आवाज़ है ‘बदलाव की पुकार’,
बिहार में… pic.twitter.com/MhSTT8DEbO
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 2, 2025
इन पंक्तियों के माध्यम से तेजस्वी ने दावा किया कि बिहार की जमीनी स्थिति बेहद खराब है, और जनता बदलाव की पुकार लगा रही है।
भ्रष्टाचार पर भी साधा निशाना
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री के विभाग से जुड़े एक इंजीनियर के घर से 13 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए। आरोप के अनुसार, यह इंजीनियर 500 करोड़ की संपत्ति का मालिक निकला।
उन्होंने यह भी बताया कि एक अन्य मामले में, EOU (Economic Offences Unit) की छापेमारी के दौरान एक अभियुक्त ने 10 करोड़ रुपये के नोट जला दिए, ताकि सबूत न मिल सके।
तेजस्वी ने क्या कहा?
तेजस्वी का कहना है कि— भ्रष्टाचार को संस्थागत प्रश्रय मिला हुआ है। प्रखंड से लेकर थाने तक रिश्वतखोरी आम हो गई है। ग्लोबल टेंडरिंग प्रक्रिया में भी पारदर्शिता नहीं है। उन्होंने यह दावा किया कि बिहार में अब हर ओर से “बदलाव की आवाज़” सुनाई दे रही है।



