बहराइच/सर्वोदय:- संविधान सम्मान एवं जनहित हुंकार यात्रा के तहत जनपद बहराइच पहुंचे अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान पर तीखा हमला बोला है। बीकानेर में पीएम मोदी द्वारा दिए गए “मेरी रगों में गर्म सिंदूर बहता है” वाले बयान को स्वामी प्रसाद मौर्य ने “महा झूठ और सफेद झूठ” करार दिया।
“अगर रगों में सिंदूर होता तो पत्नी को न छोड़ते”: मौर्य का पीएम मोदी पर कटाक्ष
बहराइच में जनसभा को संबोधित करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा: “अगर मोदी जी के नसों में सच में गर्म सिंदूर होता, तो वो अपनी पत्नी के सिंदूर का अपमान न करते। जो व्यक्ति अपनी पत्नी के सिंदूर का सम्मान नहीं कर सकता, वह देश की माताओं-बहनों के सम्मान की बात कैसे कर सकता है?”उनके इस बयान को लेकर सियासी हलकों में हलचल मच गई है और बीजेपी पर व्यक्तिगत हमलों की नई बहस छिड़ गई है।
नेहा सिंह राठौर का समर्थन, सवाल पूछना मौलिक अधिकार: मौर्य
चर्चित यूट्यूबर और लोकगायिका नेहा सिंह राठौर के बचाव में उतरे स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि नेहा ही नहीं, देश के हर नागरिक को सवाल पूछने का हक है। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि “सच बोलने वालों को डराने और कटघरे में खड़ा करने का काम किया जा रहा है।” उन्होंने आगे कहा: “जो सच से डरता है, वही सवाल पूछने वालों से डरता है। भाजपा सवालों से बौखला गई है, इसलिए नेहा सिंह को निशाना बनाया जा रहा है।”
“सेना और जवानों पर नहीं बोलते बीजेपी नेता”: मौर्य का आरोप
स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा नेताओं पर सेना और सैनिकों को लेकर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि जब सेवा के जवान सोफिया कुरैशी जैसे बहादुर जवानों की बात आती है, तो बीजेपी के नेता “चुप्पी साध लेते हैं।” “अगर किसी फिल्मी बयान या गाने पर प्रतिक्रिया देने का वक्त है, तो बीजेपी फौरन एक्टिव हो जाती है, लेकिन सैनिकों के शौर्य या उनके सवालों पर इनका मुंह बंद रहता है।”



