Wednesday, March 25, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिर विवादित बयान देने लगे स्वामी प्रसाद मौर्य, बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री को बोले…

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और अपनी जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विवाद को हवा दे दी है। इस बार उन्होंने बाबा बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर सीधा हमला बोला है।
मौर्य ने उन्हें “ढोंगी, देशद्रोही और संविधानद्रोही” तक कह डाला। उन्होंने कहा कि “हिंदू राष्ट्र की मांग करना गद्दारी है” और ऐसे लोगों को “जेल की सलाखों में होना चाहिए।”

‘हिंदू राष्ट्र की मांग गद्दारी है’ — मौर्य

मीडिया से बातचीत के दौरान मौर्य ने कहा,“बाबा बागेश्वर एक बड़ा ढोंगी और अराजक तत्व है। वह देशद्रोही और संविधानद्रोही भी है, जिसे जेल में होना चाहिए। भाजपा उसका महिमामंडन कर रही है और पूरे देश में यात्रा करवा रही है। हिंदू राष्ट्र की मांग करना देश के साथ गद्दारी है। ऐसे गद्दारों को जेल की सलाखों में रहना चाहिए।”

मौर्य ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा जानबूझकर धार्मिक विभाजन और उन्माद फैला रही है।

‘जय श्री राम का नारा अराजकता फैलाने का लाइसेंस बन गया’

यह पहला मौका नहीं है जब मौर्य ने विवादित बयान दिया है। 1 नवंबर को उन्होंने कहा था कि कुछ अराजक तत्वों के लिए ‘जय श्री राम’ का नारा अराजकता फैलाने का लाइसेंस बन चुका है। उन्होंने धर्म के नाम पर “हिंदू-मुस्लिम के बीच भेदभाव और नफरत की राजनीति” की भी आलोचना की थी।

धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा बढ़ी

उधर, दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की “सनातन एकता पदयात्रा” की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सोमवार को यात्रा ने पलवल के नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में विश्राम किया था, जबकि मंगलवार को यह मितरोल गांव के लिए रवाना हुई।
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उनका आंदोलन किसी धर्म के खिलाफ नहीं है, बल्कि “सनातन एकता” के लिए है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles