लाइफस्टाइल/सर्वोदय न्यूज़:-अगर आप चाहते हैं कि आपकी इम्युनिटी मजबूत बनी रहे, लाइफस्टाइल डिजीज से दूरी बनी रहे और उम्र भर स्वस्थ जीवन जी सकें, तो अपने डेली डाइट में टमाटर को ज़रूर शामिल करें।
टमाटर न केवल खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि इन्हें सुपरफूड का दर्जा भी मिल चुका है। इसमें मौजूद लाइकोपीन (Lycopene), बीटा-कैरोटीन और विटामिन C जैसे शक्तिशाली पोषक तत्व दिल, दिमाग और पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
टमाटर खाने के 5 प्रमुख स्वास्थ्य लाभ
- कैंसर के खतरे को कम करता है
टमाटर में भरपूर मात्रा में लाइकोपीन और बीटा-कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाली क्षति से बचाते हैं।
- खासतौर पर पका हुआ टमाटर प्रोस्टेट कैंसर के रिस्क को घटाने में सहायक माना गया है।
- रिसर्च के मुताबिक, नियमित रूप से टमाटर का सेवन करने वाले पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर की संभावना कम पाई गई।
- हृदय स्वास्थ्य को बनाए मजबूत
टमाटर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
- यह धमनियों में प्लाक जमा होने से रोकते हैं और दिल के दौरे का खतरा घटाते हैं।
- दिमाग को रखे एक्टिव
टमाटर में पाए जाने वाले विटामिन C और फोलेट मस्तिष्क के न्यूरोलॉजिकल कार्यों को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
- बुजुर्गों के लिए ये याद्दाश्त और संज्ञान क्षमता को बनाए रखने में मददगार हो सकता है।
- पाचन तंत्र को करे मजबूत
टमाटर में मौजूद फाइबर पाचन में सुधार, कब्ज की समस्या से राहत और आंतों की सेहत बेहतर करने में मदद करता है।
- डायबिटीज को कंट्रोल करने में सहायक
टमाटर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद करता है।
कैसे करें टमाटर को डाइट में शामिल?
- सलाद के रूप में
- टमाटर का जूस
- सब्जी या सूप में
- सॉस या प्यूरी के रूप में
- ब्रेड पर रॉ टमाटर स्लाइस



