Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गलत रिपोर्ट देने वाले अधिकारियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी मामले में जांच के दौरान गलत रिपोर्ट देने वाले अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। सीएम ने कहा कि हर शिकायत का निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान होना अनिवार्य है, और किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।

शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को यह सख्त संदेश दिया। उन्होंने करीब 150 लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और कहा कि किसी को भी डरने या घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें।

जनता दर्शन में कुछ लोगों ने शिकायत की कि उनके मामलों में गलत रिपोर्ट तैयार की गई है। इस पर सीएम ने अधिकारियों से कहा कि गलत रिपोर्ट देने वाले अधिकारियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई और एफआईआर दर्ज कराई जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पीड़ितों की मदद में कोई शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी मामले को जानबूझकर लंबित रखा गया या समाधान में देरी हुई, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े:- पहन ले कोई जैसे भी ‘चोले’, उसकी वाणी…शंकराचार्य विवाद पर सियासी घमासान: अखिलेश ने

सीएम ने जमीन कब्जाने की शिकायतों पर भी कठोर कदम उठाने का निर्देश दिया। इसके अलावा, जनता ने आर्थिक सहायता और इलाज के लिए भी मदद की मांग की। सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि अस्पताल की इस्टीमेट प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कर शासन को उपलब्ध कराया जाए और जरूरतमंदों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता प्रदान की जाए।

मंदिर के परिसर में बच्चों से मुलाकात करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें चॉकलेट भी दिया और पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा, उन्होंने मंदिर की गोशाला में जाकर गोसेवा की और गायों को अपने हाथों से गुड़ खिलाया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles