Wednesday, February 11, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

SSC GD Constable Recruitment 2025: 25,487 पदों पर भर्ती, आवेदन से पहले जानें चयन प्रक्रिया

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-  देशभर के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर! कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC GD Constable Recruitment 2025–26 के लिए स्टेट-वाइज 25,487 वैकेंसी जारी कर दी है।

यह भर्ती CAPFs, असम राइफल्स और SSF में बड़े पैमाने पर की जा रही है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि – 31 दिसंबर 2025, एग्जाम – फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच प्रस्तावित | जो उम्मीदवार इन प्रतिष्ठित पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, उनके लिए चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को समझना बेहद जरूरी है।

SSC GD Constable Selection Process (चयन प्रक्रिया)

SSC GD की भर्ती 4 चरणों में पूरी होती है:

1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

– ऑनलाइन परीक्षा
– उम्मीदवार के सामान्य ज्ञान और समझ का परीक्षण

2.  शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) व शारीरिक मानक परीक्षण (PST)

– लंबाई, छाती (पुरुष), वजन आदि का परीक्षण
– निर्धारित दूरी की रनिंग

3. मेडिकल टेस्ट (DME)

– शारीरिक परीक्षण पास करने वालों का विस्तृत मेडिकल परीक्षण

4. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

– सभी आवश्यक प्रमाणपत्रों की जांच
– इसके बाद अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की जाती है

यह भी पढ़े:- जज्बा हो तो ऐसा! IPS पूनम दलाल की कहानी, 3 महीने के बच्चे के साथ UPSC पास की

SSC GD Constable Exam Pattern (परीक्षा पैटर्न)

  • परीक्षा मोड: ऑनलाइन (CBT)
  • कुल प्रश्न: 80
  • कुल अंक: 160
  • प्रति प्रश्न अंक: 2
  • समय सीमा: 60 मिनट
  • नेगेटिव मार्किंग: 0.25 अंक

पेपर चार सेक्शन में विभाजित होगा:

सेक्शन प्रश्न अंक
जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग 20 40
जनरल नॉलेज और जनरल अवेयरनेस 20 40
एलिमेंट्री मैथमेटिक्स 20 40
अंग्रेजी/हिंदी 20 40

SSC GD Constable Syllabus (मुख्य सिलेबस)

1. रीजनिंग और जनरल इंटेलिजेंस

  • एनालॉग्स
  • कोडिंग-डिकोडिंग
  • सीरीज
  • विजुअल मेमोरी
  • समस्या समाधान

2. जनरल नॉलेज और अवेयरनेस

  • इतिहास, भूगोल
  • भारतीय संविधान
  • संस्कृति
  • खेल
  • करेंट अफेयर्स
  • विज्ञान व अनुसंधान

3. एलिमेंट्री मैथमेटिक्स (कक्षा 10 स्तर)

  • संख्या प्रणाली
  • प्रतिशत
  • अनुपात-समानुपात
  • औसत
  • लाभ-हानि
  • ब्याज
  • समय व दूरी

4. हिंदी/अंग्रेजी भाषा

  • व्याकरण
  • विलोम-पर्यायवाची
  • वाक्य निर्माण
  • एक शब्द के लिए वाक्यांश

सलाह: उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और जल्द आवेदन कर तैयारी शुरू करें। SSC GD देश के सबसे लोकप्रिय और आसान एंट्री-लेवल सुरक्षा बलों की नौकरियों में से एक है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles