न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज:- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप एवं उसके प्रचार-प्रसार से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग जांच के तहत पूर्व भारत के क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन की संपत्ति जब्त कर ली है। एजेंसी ने कुल 11.14 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों पर जब्ती का आदेश जारी किया है।
रिपोर्टों के अनुसार, रैना की नाम पर म्युचुअल फंड निवेश तकरीबन 6.5–6.64 करोड़ रुपये में सीज की गई है, जबकि धवन की 4.5 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति जब्त की गई है।
ईडी के अनुसार यह कार्रवाई कानून के अंतर्गत- विशेष रूप से Prevention of Money Laundering Act, 2002 (PMLA) की धारा अनुसार की गई है।
यह भी पढ़े:- कोबरा सांप ने युवक को डसा, गुस्से में फन चबा डाला – सांप की मौत, युवक बचा
जांच-सूत्र बताते हैं कि मामला उस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म 1xBet से जुड़ा हुआ है, जिसमें इन दोनों ने एंडोर्समेंट या प्रचार के माध्यम से सहभागिता की थी। एजेंसी का दावा है कि इस प्रकार की कंपनियों के माध्यम से सट्टेबाजी-रैकेट में मनी-लॉन्ड्रिंग हुई हो सकती है।
एजेंसी अब इस मामले में आगे की गहरी जांच कर रही है और भविष्य में और नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है।



