न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- रेलवे भर्ती बोर्ड बहुत जल्द आरआरबी एनटीपीसी (RRB NTPC Vacancy 2025) की एक और नई बंपर भर्ती निकालने कि तैयारी में है। आपको बतादें कि इस बार एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट और ग्रेजुएट लेवल के कुल 8875 पदों पर भर्ती निकाल रहा है। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी इंडेंट लेटर के मुताबिक एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट के लिए 3058 और ग्रेजुएट लेवल के 5817 पदों पर भर्तियां निकलेंगी। इस भर्ती में स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड, कमर्शियल क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क, जूनियर टाइपिस्ट, ट्रेन्स क्लर्क, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, ट्रैफिक असिस्टेंट समेत कई पद शामिल हैं।
बतादें कि नई रेलवे भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवार ध्यान रखें कि यह नई एनटीपीसी भर्ती का मूल नोटिफिकेशन नहीं है। यह केवल ड्राफ्ट वैकेंसी हैं। आरआरबी जल्द ही एनटीपीसी यूजी व ग्रेजुएट लेवल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करेगा और आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। इ्च्छुक व योग्य उम्मीदवार www.rrbapply.gov.in पर जाकर एप्लाई कर सकेंगे।
RRB NTPC New Vacancy 2025 –
- कुल पद: 8,875
- ग्रेजुएट लेवल पद: 5,817
- अंडर ग्रेजुएट (12वीं पास) पद: 3,058
- आवेदन वेबसाइट: www.rrbapply.gov.in
- चयन प्रक्रिया: CBT-1, CBT-2, स्किल टेस्ट / एप्टीट्यूड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल
- आधिकारिक नोटिफिकेशन: जल्द जारी होगा (यह ड्राफ्ट वैकेंसी है)
- रिक्तियों का विवरण
NTPC Graduate Level (5817 पद)
| पद का नाम | वेतन स्तर | पद |
|---|---|---|
| स्टेशन मास्टर | लेवल-6 | 615 |
| गुड्स ट्रेन मैनेजर | लेवल-5 | 3423 |
| ट्रैफिक असिस्टेंट (मेट्रो रेलवे) | लेवल-4 | 59 |
| मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट सुपरवाइजर | लेवल-6 | 161 |
| कनिष्ठ लेखा सहायक सह टाइपिस्ट | लेवल-5 | 921 |
| वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट | लेवल-5 | 638 |
कुल पद: 5,817
योग्यता: ग्रेजुएशन
आयु सीमा: 18 से 33 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट)
NTPC Under Graduate (12वीं पास) – 3058 पद
| पद का नाम | वेतन स्तर | पद |
|---|---|---|
| ट्रेन्स क्लर्क | लेवल-2 | 77 |
| वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क | लेवल-3 | 2424 |
| लेखा क्लर्क सह टाइपिस्ट | लेवल-2 | 394 |
| कनिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट | लेवल-2 | 163 |
कुल पद: 3,058
योग्यता: 12वीं पास
आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट)
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
सभी पदों के लिए:
-
CBT-1 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा – चरण 1)
- समय: 90 मिनट
- प्रश्न: 100
- सामान्य ज्ञान: 40
- गणित: 30
- रीजनिंग: 30
- नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटेंगे
-
CBT-2 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा – चरण 2)
- समय: 90 मिनट
- प्रश्न: 120
- सामान्य ज्ञान: 50
- गणित: 35
- रीजनिंग: 35
-
पद के अनुसार स्किल टेस्ट/एप्टीट्यूड टेस्ट
- स्टेशन मास्टर के लिए: CBAT (Computer Based Aptitude Test)
- टाइपिस्ट व लेखा सहायक के लिए: टाइपिंग टेस्ट
-
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट
महत्वपूर्ण निर्देश
- यह भर्ती अभी ड्राफ्ट चरण में है।
- अधिकारिक नोटिफिकेशन और आवेदन तिथि जल्द ही जारी होगी।
- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे www.rrbapply.gov.in पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।



