Wednesday, February 11, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘…तो बिहार को नेपाल बना देंगे’, भड़काऊ बयान पर फंसे RJD एमएलसी सुनील सिंह,FIR दर्ज

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह के विवादित बयान से सियासी माहौल गरमा गया है। सुनील सिंह ने कहा था कि अगर मतगणना में गड़बड़ी हुई तो “बिहार को बांग्लादेश और नेपाल बना देंगे।” इस बयान के बाद बीजेपी और जेडीयू ने उन पर तीखा हमला बोला, वहीं राज्य पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए पटना साइबर थाना में उनके खिलाफ FIR दर्ज कर दी है।

पुलिस की सख्त कार्रवाई

राज्य के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार के निर्देश पर यह एफआईआर दर्ज की गई। उन्होंने इस बयान को उकसाने वाला और सांप्रदायिक सौहार्द को प्रभावित करने वाला बताया।
डीजीपी ने कहा, “मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरे राज्य में पर्याप्त पुलिस बल तैनात है, चेकिंग चल रही है और किसी भी तरह का ‘विक्ट्री सेलिब्रेशन’ नहीं मनाने दिया जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा कि सुनील सिंह का बयान “गैर-जिम्मेदाराना और भड़काऊ” है, इसलिए इस पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

सुनील सिंह बोले – “बयान को तोड़ा-मरोड़ा गया”

FIR दर्ज होने के बाद आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा, “मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा। मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। मैंने सिर्फ यह कहा था कि अगर सरकार गलत तरीके से हमारे जीते हुए उम्मीदवारों को हराएगी, तो जनता चुप नहीं बैठेगी। जनता सजग है और लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।”

RJD का बचाव, विपक्ष का हमला

RJD के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने सुनील सिंह का बचाव करते हुए कहा, “उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। भाजपा बिहार चुनाव में मुद्दों से भटकाने के लिए ऐसी बातें उठा रही है।”

यह भी पढ़े:- दिल्ली धमाका: अमित शाह बोले – दोषियों को मिलेगी ऐसी सज़ा, दुनिया

वहीं जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा, “यह बयान दिखाता है कि आरजेडी पहले ही अपनी हार मान चुकी है। वोट चोरी और संविधान खतरे में होने जैसी बातें कहकर जनता को भड़काने की कोशिश की जा रही है। चुनाव आयोग को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।”

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी कहा, “जंगलराज की पाठशाला में पढ़ने वाले लोग आज भी गुंडाराज का सपना देख रहे हैं। बिहार में शांति और विकास की राजनीति चल रही है, ऐसी भाषा लोकतंत्र के खिलाफ है।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles