Thursday, March 26, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU), प्रयागराज ने असिस्टेंट प्रोफेसर के कॉन्ट्रैक्ट बेसिस (संविदा) पर 35 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 18 अगस्त 2025 शाम 5 बजे तक आवेदन डाक के माध्यम से भेज सकते हैं।

महत्वपूर्ण जानकारी एक नज़र में:

जानकारी विवरण
संस्था का नाम राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU), प्रयागराज
पद का नाम असिस्टेंट प्रोफेसर (संविदा)
कुल पद 35
आवेदन की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2025 (शाम 5 बजे तक)
आवेदन का माध्यम ऑफलाइन (डाक द्वारा)
वेबसाइट www.uprtou.ac.in

पदों का विवरण (Subject-wise Vacancies):

  • कंप्यूटर साइंस – 5 पद
  • पोषण, भोजन एवं आहार विज्ञान – 5 पद
  • पर्यावरण विज्ञान – 3 पद
  • प्रबंधन (Management) – 3 पद
  • गृह विज्ञान – 2 पद
  • वनस्पति विज्ञान – 2 पद
  • वाणिज्य – 2 पद
  • सामाजिक कार्य – 2 पद
  • समाजशास्त्र – 2 पद
  • सांख्यिकी – 2 पद

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता UGC, AICTE, NCTE, RCI व विश्वविद्यालय अधिनियम के अनुसार निर्धारित की गई है।
Distance Open Education में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

मानदेय (Salary)

चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह ₹38,000 रुपये का मानदेय प्रदान किया जाएगा।

आवेदन शुल्क:

  • सामान्य/ओबीसी/EWS: ₹1000/-
  • SC/ST/दिव्यांग: ₹500/-

शुल्क का भुगतान RTGS या डिमांड ड्राफ्ट (DD) के माध्यम से किया जा सकता है।

RTGS विवरण: A/C No.: 86020100001623, IFSC Code: BARB0VJRTOU

आरक्षण विवरण (Reservation):

वर्ग पदों की संख्या
अनारक्षित (UR) 13
ओबीसी 3
एससी 8
ईडब्ल्यूएस 4
एसटी 1
  1. उम्मीदवार विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.uprtou.ac.in पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
  2. फॉर्म को सही ढंग से भरें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ संलग्न करें।
  3. आवेदन को डाक के माध्यम से 18 अगस्त 2025 शाम 5 बजे तक विश्वविद्यालय के पते पर भेजें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles