न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश की कुंडा सीट से बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह का विवाद अब नए मोड़ पर पहुंच गया है।बतादें कि कोर्ट में लड़ी जा रही लड़ाई अब सोशल मीडिया पर भी लड़ी जाने लगी है। राजा भैया ने तो पूरे मामले पर कभी कोई बयान नहीं दिया लेकिन चचेरे भाई एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह जरूर पलटवार करते रहे।
बतादें कि अब राजा भैया और भानवी सिंह के बेटे शिवराज प्रताप सिंह ने अपनी ही मां के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भानवी के वीडियो-फोटो से किए गए हमलों का जवाब बेटे शिवराज ने वीडियो और फोटो से ही दिया है। मां-बेटे में वार-पलटवार दूध के कर्ज, पूत-कपूत और ‘जूतेबाज़’ मां तक पहुंच गई है।
दरअसल कुछ समय पहले कुछ दिन पहले भानवी सिंह ने राजा भैया पर घरेलू हिंसा, अवैध संबंधों और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर कई वीडियो और फोटो पोस्ट किए। इस विवाद में शिवराज प्रताप सिंह (राजा भैया व भानवी का बेटा) ने पहली बार चुप्पी तोड़ी और अपनी मां पर जवाबी हमले किए।
उन्होंने कहा: “मां को समझाया गया, रोका गया, लेकिन वो घर छोड़कर चली गईं। कोर्ट में उन्होंने 100 करोड़ रुपए और हर महीने 25 लाख रुपए की मांग की है।”
भानवी का पलटवार: “मैं मजबूर हूं, जवाब देना पड़ेगा”
बेटे के आरोपों से तिलमिलाई भानवी सिंह ने न केवल नए वीडियो पोस्ट किए, बल्कि बेटे को “कपूत” तक कह डाला।
उन्होंने लिखा: “मुझे भरोसा नहीं हो रहा कि मेरा बेटा ऐसा भी हो सकता है। लेकिन मैं जानती हूं कि उसे मजबूर किया गया है।”
उन्होंने दावा किया कि: “मैंने घर स्वेच्छा से नहीं छोड़ा, मुझे गोली मारने की धमकी देकर निकाला गया। मेरे पास सबूत हैं, जिनमें मेरे पिता भी गवाही दे रहे हैं।”
नए वीडियो और नए आरोप
बुधवार को शिवराज ने फिर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया और आरोप लगाया कि:“मेरी मां अपने पिता की संपत्ति अकेले हथियाना चाहती हैं और हिंसक हो चुकी हैं। कई बार नाना-नानी पर हमला कर चुकी हैं।”
इसके जवाब में भानवी ने एक नया वीडियो शेयर कर कहा: “तुम्हें मेरी मजबूरी समझनी चाहिए। तुम भी मेरे साथ सड़क पर थे। तुम अब मजबूरी में ये सब कर रहे हो।”
बेहूदगी की सारी हदें पार हो जाएं तो…
मां की तरफ से नए वीडियो और नए आरोपों के बाद एक बार फिर बुधवार को शिवराज प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए ही हमले किए। इस बार एक वीडियो भी पोस्ट किया। लिखा कि जब बेहूदगी की सारी हदें पार हो जायें तो जवाब देना तो बनता है। मां पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी करतूत का एक और नमूमा देखिये, मेरे नाना की चार बेटियां हैं और वे अपनी संपत्ति चारों में बराबर बांटना चाह रहे हैं, जो की उचित ही है, लोकिन ये नाना-नानी की पूरी संपत्ति अकेले हथियाना चाहती हैं, जिसे लेकर मुकदमे भी चल रहे हैं, लेकिन सिर्फ मुकदमों से हमारी मम्मा का मन नहीं भरता है, इसलिए कई बार ये हिंसक होकर उन पर हमला भी कर चुकी हैं। इसके अलावा भी कई आरोप लगा दिए।



