Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आर अश्विन ने IPL से भी रिटायरमेंट का किया ऐलान, अब इस नई पारी की करेंगे शुरुआत

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार 27 अगस्त 2025 को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से भी आधिकारिक रूप से संन्यास की घोषणा कर दी। इससे पहले अश्विन दिसंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भी विदा ले चुके हैं।

अश्विन ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा:”खास दिन और इसलिए एक खास शुरुआत। कहते हैं हर अंत की एक नई शुरुआत होती है। एक आईपीएल क्रिकेटर के रूप में मेरा समय आज समाप्त हो रहा है, लेकिन विभिन्न लीगों में खेल के एक अन्वेषक के रूप में मेरा समय आज से शुरू हो रहा है।” उन्होंने बीसीसीआई और आईपीएल फ्रेंचाइजियों का भी आभार जताया।

सीएसके के लिए रहा आखिरी सीजन

आईपीएल 2025 में अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा थे, जिन्होंने उन्हें मेगा ऑक्शन में ₹9.75 करोड़ में खरीदा था। हालांकि, उनका प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा। अश्विन ने सीजन में 9 मैच खेले, जिसमें उन्हें 7 विकेट मिले और उनका इकॉनमी रेट 9.12 का रहा।

सीएसके की टीम इस सीजन पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर रही। अश्विन को बाद में प्लेइंग इलेवन से बाहर भी कर दिया गया था।

आईपीएल करियर पर एक नजर

रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल में अब तक कुल 221 मैचों में 187 विकेट लिए हैं। वह आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज हैं।

अब क्या है अगला प्लान?

हालांकि अश्विन ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है, लेकिन उन्होंने यह साफ कर दिया है कि वह अन्य टी20 लीग्स में खेलना जारी रखेंगे। इससे संकेत मिलता है कि वे अब ग्लोबल टी20 सर्किट में अपना करियर आगे बढ़ा सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles