वाराणसी, सर्वोदय:- भारतीय रेलवे द्वारा आगामी 50 वर्षों की यात्रा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ‘अमृत स्टेशन योजना’ के अंतर्गत देशभर के रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त किया जा रहा है। इसी क्रम में 22 मई 2025 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के बीकानेर जिले के पालना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय रेल के 103 पुनर्विकसित स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इन स्टेशनों में उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद स्थित सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन भी शामिल है।

सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन को 12.41 करोड़ की लागत से किया गया पुनर्विकसित
पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत आने वाला सुरेमनपुर स्टेशन औड़िहार-छपरा रेलखंड पर स्थित है और एनएसजी-4 श्रेणी का प्रमुख स्टेशन माना जाता है। इस स्टेशन को ₹12.41 करोड़ की लागत से पूरी तरह से पुनर्विकसित किया गया है। स्टेशन अब लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कोलकाता, मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, दरभंगा, अमृतसर समेत कई बड़े शहरों से सीधे जुड़ा हुआ है।
यात्रियों के लिए उन्नत सुविधाओं का विकास
-
सभी तीन प्लेटफार्मों पर यात्री छाजन (शेड) का निर्माण
-
2824 वर्गमीटर में सर्कुलेटिंग एरिया का विकास
-
प्लेटफार्मों की ऊँचाई और सतह में सुधार के साथ ग्रेनाइट फर्श
-
658 वर्गमीटर क्षेत्र में प्रतीक्षालय और नया VIP लाउंज
-
1 फुट ओवर ब्रिज (FOB) और 2 लिफ्ट का निर्माण
-
दिव्यांगजनों के लिए समुचित सुविधाएं
-
सीमेंट मुराल और आकर्षक वॉल पेंटिंग
-
उन्नत प्रकाश व्यवस्था और मॉडर्न फसाड लाइटिंग
-
चार टिकट काउंटर, वाटर बूथ, पर्याप्त नल, साइनेज, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड
-
दो और चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था
स्थानीय जनप्रतिनिधि भी रहेंगे उपस्थित
इस उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान बलिया के सांसद सनातन पांडेय, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, विधायक जयप्रकाश अंचल, और विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह (पप्पू) समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।




