न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- प्रयागराज से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना में नवविवाहित दुल्हन ने शादी के बाद पहले ही दिन पति को चाकू दिखाकर धमकाया और कुछ दिनों के भीतर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। यह मामला अब पुलिस और पंचायत दोनों के स्तर पर चर्चा में है।
सुहागरात पर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज निवासी कप्तान निषाद की शादी 30 अप्रैल को सितारा नामक युवती से हुई थी। शादी के बाद सुहागरात के दिन दुल्हन ने पति को धमकी दी:“मुझे हाथ भी लगाया तो 35 टुकड़े कर दूंगी, मैं अमन की अमानत हूं।” इस धमकी के बाद पति दहशत में आ गया और तीन रातों तक वह डर के साए में रहा।
बॉयफ्रेंड संग भागने की साजिश
3 मई को जब कप्तान ने अपनी मां को पूरा मामला बताया, तो घर में तनाव का माहौल बन गया। पूछताछ के दौरान दुल्हन ने खुलकर अपने लव अफेयर की बात स्वीकार की और अमन के पास जाने की जिद करने लगी।
दीवार फांदकर हुई फरार
पारिवारिक हस्तक्षेप और पंचायत के बावजूद, 6 मई की रात सितारा ने घर की दीवार फांदकर अपने कथित प्रेमी अमन के साथ फरार हो गई। अब कप्तान निषाद और उसका परिवार थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।
पुलिस जांच में जुटी, मामला गंभीर
स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लड़की के मायके और कथित बॉयफ्रेंड के घर पर भी पूछताछ की जा रही है।
News Source- Google



