Wednesday, April 1, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM मोदी ने अपने आवास पर लगाया ‘सिंदूर का पौधा’ 1971 युद्ध की वीरांगनाओं से मिली थी भेंट

नई दिल्ली/सर्वोदय न्यूज़:-  विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली स्थित 7, लोक कल्याण मार्ग पर अपने सरकारी आवास परिसर में ‘सिंदूर’ का पौधा रोपित किया। यह पौधा उन्हें हाल ही में कच्छ दौरे के दौरान 1971 के भारत-पाक युद्ध की वीरांगनाओं (War Widows) ने सम्मानपूर्वक भेंट किया था।

प्रधानमंत्री ने वीरांगनाओं के इस भावपूर्ण उपहार को अपनी स्मृतियों में स्थान देते हुए कहा था कि वे इस सिंदूर के पौधे को अपने निवास स्थान पर रोपेंगे। अब इसे साकार करते हुए उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

वीरांगनाओं के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संगम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि वह 1971 युद्ध की शौर्यगाथा से जुड़ी महिलाओं की वीरता से अत्यंत प्रभावित हुए हैं। सिंदूर का पौधा एक सम्मान और श्रद्धा का प्रतीक है, जिसे उन्होंने अपने आवास पर रोपित कर देश के वीर परिवारों के प्रति सम्मान प्रकट किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स (Twitter) पर क्या कहा?

पीएम मोदी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा: “NDA सरकार ने बीते 10 वर्षों में गरीबी उन्मूलन, सशक्तिकरण और समावेश के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। हम ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प के साथ हर नागरिक को सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में प्रतिबद्ध हैं।”

गरीबी उन्मूलन में ऐतिहासिक प्रगति: 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर

प्रधानमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जन धन योजना और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने गरीबों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं।

  • डीबीटी (Direct Benefit Transfer)
  • डिजिटल समावेशन (Digital Inclusion)
  • ग्रामीण आधारभूत ढांचा

इनके माध्यम से पारदर्शिता और अंतिम व्यक्ति तक सेवा की पहुंच सुनिश्चित की गई है। इसका परिणाम यह रहा कि 25 करोड़ से अधिक भारतीय नागरिकों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया।

NDA सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला साल 9 जून को होगा पूर्ण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरा कार्यकाल 9 जून 2025 को एक वर्ष पूरा करेगा। यह उनकी लगातार 11 वर्षों की सेवा का प्रतीक है। बुधवार को प्रधानमंत्री ने कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपने मंत्रियों से कहा कि सभी मंत्रालय उच्च लक्ष्य निर्धारित करें और सरकारी उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles