Thursday, March 26, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीएम मोदी ने बजट को बताया ऐतिहासिक, बोले– रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है नया भारत

Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए बजट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक करार दिया है। बजट के बाद देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज का भारत रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है, और यह बजट देश को नई ऊर्जा, नई गति और नए अवसर देगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत को और मजबूती देगा तथा एमएसएमई सेक्टर को व्यापक समर्थन प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं और इसमें देश की नारी शक्ति का स्पष्ट प्रतिबिंब दिखाई देता है।

युवाओं को खुले आसमान का भरोसा

पीएम मोदी ने कहा,“यह बजट पाथ-ब्रेकिंग रिफॉर्म्स के जरिए एस्पिरेशन से भरे भारत के साहसी और टैलेंटेड युवाओं को उड़ान भरने का खुला आसमान देता है।”

उन्होंने कहा कि भारत केवल दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर संतुष्ट नहीं है, बल्कि दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है। यह लक्ष्य 140 करोड़ भारतीयों की साझा आकांक्षा है।

भरोसे पर आधारित गवर्नेंस का विजन

प्रधानमंत्री ने बजट को इंसान-केंद्रित आर्थिक ढांचे का प्रतीक बताते हुए कहा कि इसमें राजकोषीय घाटा कम करने और महंगाई को नियंत्रित करने पर जोर दिया गया है। साथ ही पूंजीगत खर्च बढ़ाकर आर्थिक विकास को गति देने का संतुलित प्रयास किया गया है।

यह भी पढ़े:- बजट ऐलान से शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1500 अंक से ज्यादा लुढ़का

उन्होंने यह भी कहा कि भारत आज दुनिया में एक ट्रस्टेड डेमोक्रेटिक पार्टनर और ट्रस्टेड क्वालिटी सप्लायर के रूप में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

ट्रेड डील्स और MSME को मिलेगा बड़ा फायदा

भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच हालिया ट्रेड डील का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत द्वारा की गई बड़ी व्यापारिक समझौतों का अधिकतम लाभ युवाओं और लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME) तक पहुंचाने के लिए बजट में बड़े कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत को नई रफ्तार देने के लिए एक महत्वाकांक्षी रोडमैप पेश किया गया है। उभरती हुई नई इंडस्ट्रीज को जिस मजबूती से समर्थन दिया गया है, वह अभूतपूर्व है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles