Thursday, March 26, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Asia Cup 2025: पाकिस्तान ने लिया ‘बॉयकॉट प्लान’ से यूटर्न, UAE के खिलाफ खेलेगा करो या मरो का मुकाबला

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- Asia Cup 2025 में धमकी भरे तेवर अपनाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने आखिरकार पीछे हटते हुए आज यूएई के खिलाफ अपना आखिरी लीग मुकाबला खेलने का फैसला लिया है। इस मैच में जीत ही पाकिस्तान को सुपर-4 में पहुंचा सकती है, वरना टूर्नामेंट से बाहर होना तय है।

क्या था पूरा मामला?

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने हाल ही में मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को लेकर आईसीसी (ICC) से नाराज़गी जताई थी। आरोप था कि भारत-पाकिस्तान मुकाबले में एंडी पाइक्रॉफ्ट की भूमिका पक्षपातपूर्ण रही। इसी के चलते पीसीबी ने एशिया कप के बहिष्कार तक की धमकी दे डाली थी।

हालांकि, आईसीसी ने पाकिस्तान की मांग को ठुकरा दिया, लेकिन बोर्ड अब टूर्नामेंट में बना रहेगा। विश्व क्रिकेट के नियमों के आगे झुकते हुए, पाकिस्तान की टीम आज (17 सितंबर) यूएई से भिड़ेगी। इस मैच को हारने पर सुपर-4 की रेस से बाहर हो जाएगी।

पाकिस्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस से बनाई दूरी

सूत्रों के अनुसार, पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने इस संवेदनशील मुद्दे पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से चर्चा की, जिसके बाद टीम के खेलने का फैसला लिया गया।
हालांकि, नाराज़गी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। पाकिस्तान टीम ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा नहीं लिया, जैसा कि भारत से हार के बाद पोस्ट-मैच सेरेमनी में भी नजर आया था।

रेफरी को लेकर आईसीसी का फैसला

हालांकि एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाया नहीं गया है, लेकिन आज के मैच में उनकी जगह रिची रिचर्डसन को मैच रेफरी बनाया जा सकता है। यह कदम शायद पाकिस्तान की भावनाओं को शांत करने के लिए उठाया गया हो।

करो या मरो: सुपर-4 की जंग

पाकिस्तान और यूएई दोनों ने 2-2 मुकाबले खेले हैं, और दोनों के पास 1-1 जीत है। यदि पाकिस्तान यह मैच जीतता है, तो वह भारत के साथ सुपर-4 में पहुंच जाएगा। अगर हारता है, तो यूएई की टीम सुपर-4 में जगह बना लेगी और पाकिस्तान बाहर हो जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles