अयोध्या/सर्वोदय न्यूज़:- राम नगरी अयोध्या में ‘विश्व के प्रथम श्री राम राज्य महायज्ञ’ की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया है। गुरुवार को सरयू नदी के तट पर वैदिक मंत्रोच्चार और जयघोष के बीच महायज्ञ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह आयोजन श्री राम सेना के तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, 11 मई 2026 से 21 मई 2026 तक सरयू तट और श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र में 9011 कुण्डीय महायज्ञ का भव्य आयोजन प्रस्तावित है।
ध्वजारोहण के साथ औपचारिक शुरुआत
आयोजन समिति ने बताया कि धर्मध्वज का आरोहण इस महायज्ञ की औपचारिक शुरुआत और संकल्प का प्रतीक है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-महात्मा और श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा।
प्रमुख संतों की उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम
महायज्ञ अध्यक्ष रघुवंशी श्री राम वंशज भूपेंद्र प्रताप हनुमान महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन के महासचिव पवन सिंह और क्षत्रिय अमित सिंह भदौरिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने आयोजन की विस्तृत रूपरेखा साझा की।
यह भी पढ़े:- जमीनों पर कब्जा करने वाले विकास नहीं कर सकते: डिप्टी सीएम केशव का सपा पर जोरदार हमला
विश्व शांति और राम राज्य की परिकल्पना
आयोजकों का दावा है कि 9011 कुण्डीय महायज्ञ का उद्देश्य विश्व शांति और राम राज्य की अवधारणा को साकार करना है। ध्वजारोहण के साथ ही सरयू तट का वातावरण पूरी तरह राममय हो गया।



