न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- नए साल की पूर्व संध्या पर एक व्यक्ति पर हमला होने की घटना सामने आई है। 31 दिसंबर की रात, 44 वर्षीय पुरुष को मिलने बुलाने के बाद एक 25 वर्षीय महिला ने उस पर हमला कर दिया। घटना में घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि महिला फरार है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
शुरूआती जांच में सामने आया रिश्ता
पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच कई सालों से संबंध थे। जानकारी के मुताबिक महिला पीड़ित पुरुष के परिवार से जुड़ी है और उनके बीच पिछले 6–7 साल से अफेयर था। हाल ही में पुरुष ने महिला से दूरी बना ली थी और बिहार चला गया था। इसके बावजूद महिला ने लगातार धमकियां दी और संपर्क बनाए रखा।
घटना की झलक
जांच में सामने आया है कि 31 दिसंबर की रात, महिला ने नए साल के मौके पर पुरुष को मिलने बुलाया। जैसे ही वह व्यक्ति महिला के घर गया, उसके साथ विवाद हुआ और महिला ने उस पर हमला किया।
यह भी पढ़े:- यूपी में 5 जनवरी तक 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
घायल व्यक्ति अपने घर पहुंचा, जहां उसे परिवार और दोस्तों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि घायल को गंभीर चोटें आई हैं और मेडिकल उपचार जारी है।
पुलिस जांच जारी
पुलिस ने बताया कि महिला फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। इस मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस हर पहलू की समीक्षा कर रही है।



