न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद गुरुवार को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10वीं बार शपथ ली। यह समारोह गांधी मैदान में आयोजित हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
हालांकि विपक्षी दलों में राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस और लेफ्ट के कोई नेता इस समारोह में शामिल नहीं हुए। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद आरजेडी ने नीतीश सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया।
RJD ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो शेयर किया जिसमें दावा किया गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांव छूकर आशीर्वाद ले रहे हैं।
देखे विडियो:-
वीडियो में हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार! pic.twitter.com/U6wq9qs6iC
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) November 20, 2025
पार्टी का कहना है कि यह वीडियो पटना एयरपोर्ट का है। हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि स्वतंत्र रूप से नहीं की गई है।
यह भी पढ़े:- CJI जस्टिस बीआर गवई ने विदाई समारोह में आंबेडकर और दरगाह का किया
आरजेडी ने इससे पहले एक और ट्वीट में नीतीश कैबिनेट के परिवारवादी मंत्रियों के नाम साझा कर तंज कसा।
गौरतलब है कि शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत कुल 26 मंत्रियों को शपथ दिलाई।
इस समारोह और वायरल वीडियो के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है, और विपक्षी दल शपथ ग्रहण के दिन ही सरकार पर निशाना साधने में जुट गए हैं।



