न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार ने गुरुवार को वृंदावन स्थित श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। इस दौरान महाराज जी ने उन्हें जीवन के अगले चरण के लिए आध्यात्मिक मार्ग अपनाने का संदेश दिया।“देश और समाज की बहुत सेवा कर ली, अब भगवान के ध्यान में लगाइए जीवन” — प्रेमानंद महाराज
संत ने दिया ‘प्रभु नाम सुमिरन’ का मंत्र
संत प्रेमानंद महाराज ने पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार को प्रभु नाम का स्मरण करने का मंत्र दिया और कहा कि एकांत में भगवान का चिंतन ही मनुष्य जीवन का परम लक्ष्य है। उन्होंने कहा:“भगवान का सुमिरन सभी विपत्तियों से बचाता है और आत्मिक शांति प्रदान करता है।” “इस जन्म में मनुष्य बने हैं, अगले जन्म में पशु-पक्षी न बनें, ऐसा कर्म करना चाहिए।”
परिवार भी है सेवा का माध्यम
जब प्रशांत कुमार के परिजनों ने विवाह आदि पारिवारिक जिम्मेदारियों की चर्चा की तो महाराजजी ने कहा,“परिवार की सेवा भी भगवान की सेवा के समान है। सभी परिवारजन भगवान के ही रूप हैं।”
इस अवसर पर प्रशांत कुमार की पत्नी और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डिंपल वर्मा ने भी संत से आशीर्वाद लिया। महाराजजी ने सभी को “राधे-राधे” नाम जपने की प्रेरणा दी।
प्रशांत कुमार हुए थे हाल ही में रिटायर
प्रशांत कुमार ने 31 मई 2025 को उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद उनका यह पहला आध्यात्मिक दौरा है, जिसमें वे पूरे परिवार के साथ वृंदावन पहुंचे।
प्रेमानंद महाराज का संदेश
प्रभु नाम का स्मरण करें,मन को एकाग्र कर भगवान के चिंतन में लगाएं,परिवार सेवा को ईश्वर सेवा मानें,मनुष्य जीवन को सफल बनाने के लिए भक्ति मार्ग अपनाएं |



