न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- एलपीजी की किल्लत को लेकर Awadhesh Prasad ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गैस की कमी के कारण Ayodhya में वर्षों से चल रही ‘राम रसोई’ बंद हो गई है। उनके मुताबिक आजादी के बाद यह पहला मौका है जब अयोध्या में जरूरतमंदों को भोजन कराने वाली यह व्यवस्था बंद करनी पड़ी है।
सपा सांसद ने कहा कि भगवान राम की नगरी में गरीबों और श्रद्धालुओं के लिए लंबे समय से ‘राम रसोई’ चलाई जा रही थी, जहां रोजाना सैकड़ों लोगों को भोजन मिलता था। लेकिन एलपीजी की सप्लाई प्रभावित होने से रसोई का संचालन रोकना पड़ा है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जिस राम के नाम पर भाजपा राजनीति करती है, उसी अयोध्या में राम रसोई का बंद होना सरकार की विफलता को दर्शाता है।
15 मार्च से अयोध्या में धरना देंगे अवधेश प्रसाद
Samajwadi Party के सांसद अवधेश प्रसाद ने बताया कि उन्होंने यह मुद्दा संसद में भी उठाया है और सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि गरीबों और श्रद्धालुओं के लिए राम रसोई जल्द दोबारा शुरू होनी चाहिए।
#WATCH | दिल्ली: समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, “गैस की कितनी किल्लत है। प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में राम के नाम पर रसोई चलती थी। आजादी के बाद पहली बार राम रसोई बंद हुई है… इस बात को मैंने सदन में भी उठाया… भाजपा तो वहीं से राजनीति करती थी लेकिन आज कितनी… pic.twitter.com/npXXOvQnVn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 12, 2026
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन करेंगे। सांसद ने घोषणा की कि वह 15 मार्च से अयोध्या में धरना देकर राम रसोई को फिर से शुरू कराने की मांग करेंगे।
गैस की कमी से बंद हुई राम रसोई
अयोध्या में Ram Temple Ayodhya के पास स्थित अमावा मंदिर प्रबंधन की ओर से ‘राम रसोई’ चलाई जाती है। रसोई के बाहर लगाए गए नोटिस में बताया गया कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध तनाव के कारण देश में एलपीजी की किल्लत हो गई है, जिसके चलते खाना बनाना संभव नहीं हो पा रहा है।
यह भी पढ़े:- 13 साल से कोमा में हरीश राणा के आखिरी दिन, ‘इच्छामृत्यु’ की मंजूरी के बाद माता-पिता की
नोटिस में लिखा गया कि गैस सिलेंडर की सप्लाई बाधित होने के कारण आपात स्थिति में राम रसोई को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया है।
कई राज्यों में भी असर
एलपीजी संकट का असर सिर्फ अयोध्या तक सीमित नहीं है। उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, महाराष्ट्र और राजस्थान में भी कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित होने से हजारों होटल और रेस्टोरेंट में रसोई ठप पड़ने की स्थिति बन गई है। कई जगह सिलेंडर के लिए एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें भी देखी जा रही हैं।
अखिलेश यादव ने भी सरकार को घेरा
इस मुद्दे पर Akhilesh Yadav ने भी केंद्र और राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा नेता यह दावा कर रहे हैं कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है, तो उन्हें जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।



