सर्वोदय :- महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी ने राज्य में हंगामा मचा दिया है। कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र सरकार के नेता को लेकर कटाक्ष किया, जिससे शिवसेना कार्यकर्ता उग्र हो गए और तोड़फोड़ तक पर उतर आए। इस बीच पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।
कुणाल कामरा ने अपनी स्टैंडअप कॉमेडी में फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के एक गाने के संशोधित संस्करण का उपयोग करते हुए शिंदे पर तंज किया। उन्होंने कहा, ”पहले शिवसेना बीजेपी से बाहर आई, फिर शिवसेना ने खुद को ही छोड़ दिया, एनसीपी ने भी वही किया। एक वोटर को 9 बटन मिल गए, लोग कंफ्यूज हो गए।’’ इसके बाद उन्होंने शिंदे को निशाना बनाते हुए कहा, ”ठाणे के एक रिक्शा वाले, चेहरे पर दाढ़ी, आंखों में चश्मा, गुवाहाटी में छुप जाए।
https://x.com/i/status/1903819664909864974
इस पर मुंबई पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। एक एफआईआर कामरा की अपमानजनक टिप्पणी को लेकर और दूसरी एफआईआर खार इलाके के होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ की घटना के संबंध में है, जहां कामरा का शो शूट हो रहा था।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “कॉमेडी के अपने उसूल होते हैं, लेकिन यदि किसी ने जानबूझकर बड़े नेताओं को अपमानित करने की कोशिश की, तो वह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” उन्होंने यह भी कहा, “2024 के चुनाव में जनता ने साफ कर दिया है कि कौन देशद्रोही है और कौन नहीं। कामरा को अपनी सीमाएं समझनी चाहिए, और अगर वे ऐसा करते हैं तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।कामरा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 353(1)(बी) (सार्वजनिक उत्पात) और 356(2) (मानहानि) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।



