Saturday, March 28, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राज्यसभा में खरगे का तीखा तंज: “उन्हें छुट्टा मत छोड़ो, देश खराब हो जाएगा” – सोनिया गांधी मुस्कराईं, विपक्षी सांसद हंसे

नई दिल्ली/सर्वोदय न्यूज़:- राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर हो रही चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर व्यंग्यात्मक हमला बोला। इस दौरान उन्होंने PM मोदी की तुलना गांव में छोड़ी गई छुट्टा गायों से कर दी, जिस पर सदन में ठहाके गूंज उठे और सोनिया गांधी भी मुस्कुरा उठीं।

“गाय की तरह मत छोड़ो उन्हें…” – खरगे का PM मोदी पर व्यंग्य

खरगे ने कहा:”मैं देहाती हूं, हमारे गांवों में जब गाय को चराने की जगह नहीं मिलती, तो उसे सरकारी जमीन पर छोड़ दिया जाता है। वैसा प्रधानमंत्री को मत छोड़िए। अगर उन्हें यूं ही चरने दिया गया तो पूरा देश खराब हो जाएगा।” खरगे के इस तंज पर विपक्षी सांसदों ने ठहाके लगाए, वहीं कांग्रेस नेता सोनिया गांधी भी मुस्कराती दिखीं।

“PM मोदी भगवान नहीं हैं, लोकतंत्र में इंसानों को पूजना खतरनाक”

खरगे ने भाजपा नेताओं पर पीएम मोदी को ईश्वरीय दर्जा देने का आरोप लगाते हुए कहा:“आपने प्रधानमंत्री बना दिया, भगवान मत बनाइए। राजनीति में भक्ति तानाशाही की ओर ले जाती है।” उन्होंने यह भी कहा कि:“11 साल में किसी डिबेट में PM शामिल नहीं हुए। संसद में नहीं बैठते। ये लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत हैं।”

“सुषमा स्वराज ने कहा था मोदी के दर्शन कर लो”

खरगे ने संस्मरण सुनाते हुए कहा:“जब मैं लोकसभा में था, सुषमा स्वराज ने मुझसे कहा था कि मोदी जी के दर्शन कर लीजिए। मैंने कहा कि क्या वो भगवान हैं जिनके दर्शन करूंगा?”

“गलतियों के लिए कांग्रेस को दोष देना बंद करें”

खरगे ने बीजेपी सरकार पर सवाल उठाया कि हर विफलता के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराना गलत है। उन्होंने कहा:“आप जो कर रहे हैं, उस पर ध्यान दें। पुरानी सरकारों को दोष देने से कुछ नहीं होगा।”

“कारगिल रिव्यू कमेटी जैसा कदम अब क्यों नहीं?”

खरगे ने केंद्र से सवाल किया:“1999 के कारगिल युद्ध के बाद एक रिव्यू कमेटी बनी थी, जिसकी अध्यक्षता जयशंकर के पिता ने की थी। अब आप ऐसा कोई कदम क्यों नहीं उठा रहे हैं?” उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर जैसे सैन्य अभियानों और आतंकी घटनाओं की स्वतंत्र जांच और समीक्षा ज़रूरी है ताकि सुधार हो सके।

“मुझे सिर्फ मेरे लीडर ही बिठा सकते हैं” – BJP सांसदों पर नाराज़गी

BJP सांसदों के शोरगुल पर खरगे ने कहा:“मुझे सिर्फ मेरे नेता और मेरे लोग ही बिठा सकते हैं, आप नहीं।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles