Wednesday, February 11, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

करूर भगदड़ हादसा:अभिनेता विजय का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों को देंगे 20-20 लाख रुपये की मदद

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- तमिलनाडु के करूर जिले में शनिवार को एक राजनीतिक रैली के दौरान मची भगदड़ में 39 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद अभिनेता विजय और तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) प्रमुख विजय ने बड़ा कदम उठाया है। विजय ने हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

हादसे के बाद राज्य की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने भी मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इसके अतिरिक्त घायलों को 2-2 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी।

रैली में क्षमता से तीन गुना ज्यादा लोग पहुंचे

शनिवार को विजय ने करूर में अपनी पार्टी की एक विशाल रैली आयोजित की थी, जिसमें लगभग 10,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद थी। लेकिन आयोजकों के अनुमान को पार करते हुए भीड़ 27,000 से ज्यादा पहुंच गई। बताया जा रहा है कि लोग सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर जमा हो गए थे और भीषण गर्मी व भूख-प्यास के कारण हालात बिगड़ने लगे।

विजय शाम करीब 7 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उनके भाषण के दौरान ही कुछ लोग बेहोश होकर गिरने लगे, जिससे भगदड़ मच गई। इस दर्दनाक घटना में अब तक 39 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि करीब 100 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री ने मांगी रिपोर्ट, विपक्ष ने साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यपाल आर. एन. रवि और मुख्यमंत्री स्टालिन से फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली और केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। गृह मंत्रालय ने तमिलनाडु सरकार से इस हादसे पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

यह भी पढ़े:- तमिलनाडु में एक्टर विजय की रैली में मची भगदड़, 31 की मौत

वहीं, विपक्ष ने इस हादसे को लेकर सरकार और आयोजकों पर निशाना साधा है। अन्नाद्रमुक (AIADMK) महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने इसे पुलिस और प्रशासन की “सुरक्षा में भारी चूक” करार दिया। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते पर्याप्त एहतियाती कदम उठाए गए होते, तो इस तरह की त्रासदी को टाला जा सकता था।

बिजली कटौती और सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

पलानीस्वामी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि रैली के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने कहा कि TVK को अपनी रैलियों में सुरक्षा इंतजामों पर अधिक गंभीरता दिखानी चाहिए थी, खासकर तब जब यह पार्टी पहले भी कई बड़े कार्यक्रम कर चुकी है।

फिलहाल, प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और राहत व बचाव कार्य जारी है। यह हादसा तमिलनाडु की राजनीति के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई गंभीर सवाल खड़े कर गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles