Wednesday, February 11, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

10 करोड़ की सुपरकार और बेकाबू रफ्तार; कौन है कानपुर का शिवम मिश्रा, जिनके शौक बने सुर्खियां

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- कानपुर में रविवार को एक तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी कार के हादसे ने सनसनी मचा दी। सड़क पर बेकाबू हुई इस सुपरकार की टक्कर से तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कार चला रहे शिवम मिश्रा को उनके निजी सुरक्षा गार्डों ने शीशा तोड़कर बाहर निकाला। पुलिस ने कार को सीज कर लिया है और मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

यह हादसा रविवार दोपहर करीब सवा तीन बजे रेव-3 मॉल के पास हुआ। बताया जा रहा है कि पीछे से आ रही लेम्बोर्गिनी कार ने पहले एक बुलेट बाइक को टक्कर मारी, इसके बाद एक ऑटो से भिड़ गई और फिर फुटपाथ पर चढ़ गई। इस दौरान एक और युवक घायल हो गया।

कानपुर सेंट्रल के डीसीपी अतुल कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, कार नियंत्रण से बाहर हो गई थी और कई वाहनों को टक्कर मारते हुए फुटपाथ तक जा पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार बेहद तेज रफ्तार में थी। कुछ लोगों ने यह दावा भी किया कि चालक नशे की हालत में था।

हालांकि शिवम मिश्रा के परिवार ने नशे की बात से इनकार किया है। परिजनों का कहना है कि शिवम को बीते कुछ महीनों से दौरे पड़ते हैं और उनका इलाज इंग्लैंड में चल रहा है। परिवार का दावा है कि हादसे के वक्त शिवम कार के अंदर ही अचेत हो गए थे, जिसके बाद पीछे चल रही फॉर्च्यूनर गाड़ी में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने शीशा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार को घेर लिया था, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति भी बनी और सुरक्षाकर्मियों के साथ हल्की धक्का-मुक्की की बात सामने आई। फिलहाल मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि शिवम मिश्रा नशे में थे या नहीं।

यह भी पढ़े:- भाजपा के ‘अच्छे दिन’ RSS की बदौलत आए, राम मंदिर आंदोलन से मिला राजनीतिक लाभ

शिवम मिश्रा मशहूर तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे हैं। इससे पहले भी वे सुर्खियों में रह चुके हैं। साल 2024 में आयकर विभाग ने उनके पिता की कंपनी बंशीधर तंबाकू लिमिटेड पर छापेमारी की थी। पांच राज्यों में फैले करीब 20 ठिकानों पर कार्रवाई हुई थी।

आयकर विभाग का दावा था कि कंपनी ने अपनी आय 20–25 करोड़ रुपये बताई थी, जबकि वास्तविक टर्नओवर 100 से 150 करोड़ रुपये के बीच था। उस दौरान दिल्ली के वसंत विहार स्थित शिवम मिश्रा के आवास से कई लग्जरी गाड़ियां बरामद की गई थीं, जिनकी कुल कीमत करीब 50 करोड़ रुपये आंकी गई थी। इनमें 16 करोड़ रुपये की रोल्स-रॉयस भी शामिल थी। इसके अलावा 4.5 करोड़ रुपये नकद और करीब 7 करोड़ रुपये के आभूषण भी मिलने का दावा किया गया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles