Thursday, March 26, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुबह-सुबह भूकंप से कांपी धरती, जम्मू-कश्मीर के बारामूला में था केंद्र; तीव्रता 4.6 मापी गई

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- जम्मू-कश्मीर में सोमवार तड़के भूकंप के झटकों से धरती हिल गई। भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माने जाने वाले इस क्षेत्र में सुबह-सुबह आए झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। अधिकारियों के अनुसार भूकंप का केंद्र बारामूला जिले के पत्तन इलाके में स्थित था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई। भूकंप सुबह करीब 5:35 बजे आया, उस समय लोग कड़ाके की ठंड के बीच अपने घरों में सो रहे थे। अचानक धरती के हिलने से कई लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए।

हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़े:- Aaj Ka Rashifal 2 February 2026: इन 6 राशियों के लिए दिन रहेगा बेहद शुभ, मिलेगा धन

इससे पहले सोमवार तड़के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार वहां भूकंप सुबह करीब 3:30 बजे आया, जिसकी तीव्रता भी 4.6 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में था।

गौरतलब है कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह भूकंपीय जोनिंग मैप के अनुसार जो़न-V में आते हैं, जो भूकंप के लिहाज से अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्रों में गिने जाते हैं और दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय इलाकों में शामिल हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles