न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- मध्य-पूर्व में जारी तनाव के बीच एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। Israel द्वारा Lebanon में किए गए हवाई हमलों के दौरान एक पत्रकार कैमरे पर लाइव रिपोर्टिंग करते हुए मिसाइल हमले की चपेट में आते-आते बच गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।लाइव रिपोर्टिंग के दौरान हुआ हमला
रिपोर्ट के मुताबिक, RT के ब्रिटिश पत्रकार Steve Sweeney उस समय रिपोर्टिंग कर रहे थे, जब अचानक उनके पास मिसाइल आकर गिरी।
वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टीव “PRESS” लिखी जैकेट पहनकर घटनास्थल से रिपोर्टिंग कर रहे थे। तभी आसमान से हमला होता है और वह तुरंत सतर्क होकर वहां से हट जाते हैं। इस दौरान उनकी जान बाल-बाल बच जाती है।
RT का दावा- पत्रकार को बनाया गया निशाना
RT ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि यह हमला सीधे उनकी टीम को निशाना बनाकर किया गया।
❗️ Moment Israel DIRECTLY HITS RT crew https://t.co/cxNTq2htyY pic.twitter.com/IWLmKGHwSj
— RT (@RT_com) March 19, 2026
बताया गया कि स्टीव स्वीनी और उनके कैमरामैन उस वक्त एक पुल पार कर रहे थे, तभी एक इजरायली विमान ने उनके वाहन पर मिसाइल दागी। हमले में दोनों को हल्की चोटें आईं और उनका इलाज जारी है।
पत्रकार का बयान
हमले के बाद सुरक्षित स्थान से वीडियो जारी करते हुए स्टीव स्वीनी ने आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया गया, जबकि उन्होंने स्पष्ट रूप से प्रेस की पहचान वाली जैकेट पहन रखी थी।
वहीं RT के कैमरामैन अली रिदा ने कहा कि मिसाइल को अपनी ओर आते हुए सुनना बेहद डरावना अनुभव था।
लेबनान में जारी हमले
Israel Defense Forces ने बताया कि उसने दक्षिणी लेबनान में Hezbollah के ठिकानों पर कार्रवाई की है। यह हमला इजरायल पर हुए रॉकेट हमलों के जवाब में किया गया।
बढ़ता मध्य-पूर्व तनाव
United States के समर्थन के साथ इजरायल द्वारा Iran पर भी लगातार हमले किए जा रहे हैं, जिससे पूरे मध्य-पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है।
VIDEO से मचा हड़कंप
इस पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।



