Thursday, March 26, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IRCTC का नया नियम: 1 अक्टूबर से बिना Aadhaar लिंक किए नहीं मिलेगी कंफर्म ट्रेन टिकट

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारतीय रेलवे ने IRCTC टिकट बुकिंग प्रणाली में एक बड़ा बदलाव किया है। 1 अक्टूबर 2025 से IRCTC वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए जनरल (Reserve) ट्रेन टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग के पहले 15 मिनट केवल उन्हीं यात्रियों के लिए उपलब्ध होंगे जिनका IRCTC अकाउंट आधार (Aadhaar) से लिंक है

सिर्फ ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए है यह नया रूल

इस बदलाव का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि वास्तविक यात्री ही सीट ले सकें और बुकिंग प्रणाली में निष्पक्षता बनी रहे। ध्यान देने की बात है कि यह नई शर्त केवल ऑनलाइन बुकिंग के लिए है रेलवे के PRS काउंटरों पर टिकटों की बुकिंग प्रक्रिया वैसी ही बनी रहेगी। बता दें कि पहले से ही Tatkal टिकट बुकिंग के लिए ऑनलाइन Aadhaar ऑथेंटिकेशन अनिवार्य हो चुका है।

Aadhaar लिंक नहीं किया तो..

जिन यात्रियों ने अभी तक अपने IRCTC खाते से Aadhaar लिंक नहीं किया है, उन्हें जल्द करना होगा, वरना वे बुकिंग विंडो के प्रारंभिक 15 मिनट में टिकट नहीं खरीद पाएंगे। जानिए कैसे करें IRCTC अकाउंट से आधार को लिंक:

IRCTC अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करने का साधारण प्रोसेस

Step 1: IRCTC वेबसाइट पर जाएं: अपने ब्राउज़र में जाएं और IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट खोलें। अपना यूज़रनेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।

Step 2: My Account सेक्शन में जाएं:

लॉगिन करने के बाद, वेबसाइट के ऊपर दाईं ओर “My Account” पर क्लिक करें। वहां से “Link Your Aadhaar” या “Aadhaar KYC” का ऑप्शन चुनें।

Step 3: आधार नंबर दर्ज करें और OTP वेरीफाई करें:

दिए गए बॉक्स में अपना 12-अंकों का आधार नंबर भरें। फिर “Send OTP” बटन पर क्लिक करें। आपके आधार से जुड़े रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उस OTP को वेबसाइट पर डालें और “Verify” पर क्लिक करें।

Step 4: KYC सफल होने की पुष्टि करें

यदि OTP सही है और सब कुछ ठीक रहा, तो आपको एक मैसेज मिलेगा:  “Your Aadhaar has been successfully linked with your IRCTC account.”अब आपका IRCTC अकाउंट आधार से लिंक हो चुका है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles