Thursday, March 26, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने जीती पहली टेस्ट सीरीज़, वेस्टइंडीज का किया सूपड़ा साफ

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारतीय क्रिकेट टीम ने युवा कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में इतिहास रचते हुए घरेलू ज़मीन पर वेस्टइंडीज को 2-0 से हराकर टेस्ट सीरीज़ अपने नाम कर ली है। यह शुभमन गिल की कप्तानी में भारत की पहली टेस्ट सीरीज़ जीत है।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 518/5 पर पारी घोषित की, जिसमें यशस्वी जायसवाल (175) और गिल (129) के शानदार शतक शामिल रहे। साई सुदर्शन ने भी महत्वपूर्ण 87 रन बनाए।

इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। भारत ने 518/5 पर पारी घोषित कर दी थी। पहली पारी में यशस्वी जायसवाल (175) और शुभमन गिल (129) के बल्लों से शतक निकला था। साई सुदर्शन ने 87 रनों की पारी खेली थी। उधर, वेस्टइंडीज की पहली पारी को भारत ने 248 रनों पर समेट दिया था। कुलदीप यादव ने पहली पारी में 5 विकेट वेस्टइंडीज के चटकाए थे। भारत को 270 रनों की बढ़त मिली थी। ऐसे में फॉलोऑन भी वेस्टइंडीज को भारत ने दे दिया था। हालांकि, वेस्टइंडीज ने 390 रन दूसरी पारी में बना दिए थे।

यह भी पढ़े:- Aaj Ka Rashifal 14 October 2025: जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा…

बतादें कि 270 रनों से पहली पारी में पीछे रहने वाली वेस्टइंडीज को 120 रनों की बढ़त मिली थी और भारतीय टीम के सामने जीत के लिए 121 रनों का लक्ष्य था। वेस्टइंडीज के लिए दूसरी पारी में जॉन कैम्पबेल ने 115 रन और शाई होप ने 103 रनों की पारी खेली। वहीं, भारत ने मैच के आखिरी दिन 3 विकेट खोकर 121 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया, जिसमें केएल राहुल का अर्धशतक शामिल था। भारत ने घर पर आखिरी सीरीज में मात झेली थी। इस सीरीज के पहले मैच में भारत ने पारी और 140 रनों से वेस्टइंडीज को हराया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles