Friday, March 13, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Indane गैस बुकिंग सिस्टम क्रैश, कॉल्स की बाढ़ से सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; कई शहरों में एजेंसियों पर लगी लंबी लाइनें

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- अंतरराष्ट्रीय तनाव और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच देश में एलपीजी सिलेंडर बुकिंग को लेकर अचानक भारी दबाव देखने को मिला। कॉल्स की संख्या तेजी से बढ़ने के कारण Indane का गैस बुकिंग सिस्टम कुछ समय के लिए क्रैश हो गया, जिससे कई उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुक करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गैस बुकिंग के लिए आने वाली कॉल्स सामान्य दिनों की तुलना में 8 से 10 गुना तक बढ़ गईं, जिसके चलते IVRS और मिस्ड कॉल सिस्टम पर भारी दबाव पड़ गया। इसका असर फोन, मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिए होने वाली बुकिंग पर भी पड़ा।

8–10 गुना बढ़ी कॉल्स, सिस्टम पर पड़ा दबाव

रिपोर्ट के अनुसार अचानक बड़ी संख्या में लोगों ने गैस सिलेंडर बुक करना शुरू कर दिया। इस वजह से Indian Oil Corporation की एलपीजी ब्रांड Indane के IVRS और मिस्ड कॉल नंबर पर कॉल्स की संख्या कई गुना बढ़ गई।

कंपनी ने अपने डीलरों को भेजे संदेश में बताया कि कॉल्स का दबाव सामान्य दिनों के मुकाबले काफी ज्यादा रहा, जिसके कारण कई बार ग्राहकों को कॉल कनेक्ट होने में समस्या हुई और बुकिंग प्रक्रिया प्रभावित हुई।

ऐप और वेबसाइट से भी नहीं हो पाई बुकिंग

तकनीकी समस्या के कारण कई जगहों पर Indane की मोबाइल ऐप और वेबसाइट भी ठीक से काम नहीं कर रही थीं। इसके चलते उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुक करने में परेशानी हुई।

यह भी पढ़े:- अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से की मुलाकात, शंकराचार्य विवाद पर भाजपा के

कई शहरों में लोग गैस एजेंसी के दफ्तर तक पहुंच गए, जहां बुकिंग कराने के लिए लंबी कतारें लग गईं। कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि उन्होंने कई बार कॉल करने की कोशिश की लेकिन बुकिंग नहीं हो सकी।

अंतरराष्ट्रीय हालात से बढ़ी चिंता

विशेषज्ञों का मानना है कि दुनिया के कुछ हिस्सों में चल रहे युद्ध और ऊर्जा सप्लाई को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण लोगों में गैस की उपलब्धता को लेकर चिंता बढ़ गई। इसी वजह से बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ सिलेंडर बुक करना शुरू कर दिया, जिससे सिस्टम पर अचानक भारी दबाव पड़ गया।

सरकार ने बदला गैस बुकिंग का नियम

इस बीच सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग से जुड़ा नियम भी बदल दिया है। अब एक सिलेंडर बुक करने के बाद दूसरा सिलेंडर बुक करने के लिए कम से कम 25 दिन का इंतजार करना होगा। पहले यह अवधि 21 दिन थी।

सरकार का कहना है कि यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि कोई भी उपभोक्ता जरूरत से ज्यादा सिलेंडर बुक न कर सके और सभी लोगों को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles