स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड में नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाली ओवरसीज ओपनर बनने का गौरव हासिल किया। यह उपलब्धि उन्होंने मंगलवार को इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में हासिल की।
मंधाना का नया रिकॉर्ड:
स्मृति मंधाना ने चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए तीसरे वनडे में 54 गेंदों में 45 रन की पारी खेली। इस पारी के साथ ही इंग्लैंड में बतौर ओपनर उनके कुल रन 715 हो गए हैं — जो कि अब तक किसी भी विदेशी ओपनर द्वारा इंग्लैंड में बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इस रिकॉर्ड में उन्होंने भारत की ही पूर्व सलामी बल्लेबाज पूनम राउत को पीछे छोड़ दिया।
भारत ने 2-1 से सीरीज की अपने नाम
इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 318/5 रन बनाए।
- कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 102 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली (84 गेंद)।
- जेमिमा रोड्रिग्स ने अर्धशतक जड़ा।
- हरलीन देओल ने भी 45 रनों का योगदान दिया।
- ऋचा घोष ने 18 गेंदों में 38 रन ठोक दिए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे।
जवाब में इंग्लैंड की टीम 49.5 ओवर में 305 रन पर सिमट गई और भारत ने 13 रन से मुकाबला जीत लिया।
लगातार दूसरी ऐतिहासिक जीत
- इससे पहले भारत ने पहली बार इंग्लैंड में टी20 सीरीज जीतकर इतिहास रचा था।
- अब भारत ने वनडे सीरीज भी 2-1 से जीतकर इंग्लैंड में डबल धमाका किया है।
स्मृति मंधाना इंग्लैंड में:
- कुल रन (वनडे में, ओपनर के तौर पर): 715
- सबसे सफल विदेशी ओपनर
- भारत की सबसे सफल ओपनर इंग्लैंड में



